{"_id":"09469bf064dbdbb43964d6b5264c42a7","slug":"husband-commit-suicide-after-killing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगा ली फांसी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Oct 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के वजीराबाद गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वजीराबाद गांव निवासी जयपाल का बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी मुकेश से झगड़ा हो गया था। झगड़े में जयपाल ने मुकेश का सिर दीवार पर दे मारा।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल मुकेश को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन सुबह चार बजे सूचना मिली कि जयपाल ने घर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुशांत लोक थाना प्रभारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हत्या की एफआईआर रद्द की जाएगी। कलह के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
कभी देखी नहीं कलह
पड़ोसियों का कहना है कि जयपाल और मुकेश के तीन बच्चे हैं। परचून की दुकान चलाने वाले जयपाल से मुकेश की अनबन कभी सामने नहीं आई।
पड़ोसी स्वयं हैरान है कि ऐसा क्या हुआ, जिसने जयपाल को इस कदर गुस्से से भर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। एक साथ दो मौत से गांव में भी मातम पसरा है।