फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband blasted himself in jammu kashmir

पत्नी से कहासुनी के बाद खुद को 'बम' से उड़ाया

Tue, 19 Nov 2013 03:30 AM IST
अमर उजाला, राजोरी
अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 19 Nov 2013 03:30 AM IST
विज्ञापन
husband blasted himself in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर के राजोरी जिले के मंझाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा गला पर ग्रेफ विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) ने रविवार देर शाम खुद को ‘बम’ से उड़ा दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रेफ जेई की पहचान परवेश कुमार (25) पुत्र राज रूप, निवासी भिवानी, बैंक कालोनी हरियाणा हुई है। वह ग्रेफ विभाग की 58 आरसीसी में तैनात था।

मांजाकोट के थाना प्रभारी ने बताया कि परवेश कुमार ग्रेफ में बतौर जेई तैनात था। गला में विभाग की ओर से सड़क बनाई जा रही है। उसकी ड्यूटी ही पहाड़ियों एवं चट्टानों को काटने के लिए बारूद लगाने की थी।
विज्ञापन


रविवार को उसकी पत्नी से मोबाइल पर करीब आधा घंटा बात हुई थी। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद परवेश ने सीने पर बारूद फिट किया और खुद को उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को हुई इस सनसनीखेज घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विभाग के अन्य कर्मचारियों ने परवेश को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया, पर उसकी मौत हो चुकी थी। उसका सीना पूरी तरह से छलनी हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed