फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband attacked policemen in delhi

पत्नी से झगड़ा कर रहे पति ने सिपाही का गला रेता

Sat, 11 Jan 2014 11:28 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Jan 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
husband attacked policemen in delhi

नई दिल्ली के अलीपुर में बृहस्पतिवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की कॉल पर गए सिपाही शंकर को धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया गया। इसके बावजूद शंकर ने भाग रहे आरोपी युवक ललित को दबोच लिया।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके गले पर सात सेंटीमीटर लंबा जख्म है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अलीपुर निवासी ललित बिजली कंपनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे ललित की पत्नी सुनीता ने 100 नंबर पर फोन कर बताया कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रहता है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, रेप की कोशिश, आरोपी को 5 जूते की सजा


इस पर अलीपुर थाने में तैनात एएसआई सतवीर और सिपाही शंकर वहां पहुंचे। वहां शराब के नशे में धुत ललित पत्नी को पीट रहा था। शंकर ने रोकने का प्रयास किया तो ललित ने उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया और भागने लगा। इसके बावजूद शंकर ने आरोपी को दबोच लिया।


एएसआई सतवीर ने इसकी जानकारी थाने में दी। थाने से पहुंची पुलिस ने शंकर को राजा हरिश्चंद अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।

पढ़ें, बेटी को जिंदा दफनाते पकड़ा गया पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed