{"_id":"34edd7ab7674de2a84b19bbf90ada3bd","slug":"husband-attack-on-ex-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम और पिस्तौल लेकर किया 'पत्नी' के घर हमला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बम और पिस्तौल लेकर किया 'पत्नी' के घर हमला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतपुर में एक युवक ने पूर्व पत्नी व उसके परिजनों पर सोमवार रात फिल्मी अंदाज में जानलेवा हमला कर दिया। इसमें ससुर की मौत हो गई। युवक ने बम लगी जैकेट पहन रखी थी और उसके दोनों हाथों में पिस्तौल थी।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार, देर रात करीब सवा एक बजे विक्रम भाई सतीश व दो दोस्तों के साथ पूर्व पत्नी सुमन के घर पहुंचा। विक्रम ने दो देसी बम लगी जैकेट पहन रखी थी।
विज्ञापन
उसके एक हाथ में .315 बोर का कट्टा व दूसरे में .9 एमएम की पिस्तौल थी। सतीश व दोनों दोस्त तो घर के बाहर ही रह गए, जबकि विक्रम अंदर चला गया।
निर्माणाधीन घर का दरवाजा खुला हुआ था और ओमप्रकाश (पूर्व पत्नी के पिता) दरवाजे के पास ही सोए हुए थे। विक्रम ने पहले तो कट्टे से ओमप्रकाश को गोली मारी, जो उनके दिल में लगी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कट्टे में दोबारा गोली भरी, लेकिन गोली चली नहीं। फिर उसने पिस्टल से ओमप्रकाश के बडे़ बेटे जयप्रकाश (35) को गोली मार दी।
इस बीच ओमप्रकाश का छोटा बेटा मदनमोहन (28) आ गया और उसने विक्रम से पिस्टल छीन ली। इसके बाद विक्रम ने मदनमोहन, जयप्रकाश की पत्नी सुनीता (23), सुमन और ओमप्रकाश की पत्नी बसी देवी (55) पर चाकू से हमला कर दिया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां ओमप्रकाश की मौत हो गई।
जयप्रकाश को दिल के नीचे गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मदनमोहन व अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वारदात के बाद विक्रम का भाई सतीश व दोस्त वहां से भाग गए, जबकि विक्रम मौके पर खड़ा रहा। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। विक्रम अपने साथ पेट्रोल भी लेकर आया था।