फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband and father in law murdered woman in bhopal district

बीवी जाना चाहती थी थाने, पति-ससुर ने जिंदा जलाया

Mon, 10 Feb 2014 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 10 Feb 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
husband and father in law murdered woman in bhopal district

दो लड़कों ने एक नाबालिग लड़की से कई दिन गैंगरेप किया। जब लड़की की मां को इस बात का पता चला तो उसने पति से दोनों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने को कहा।

विज्ञापन


लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। बच्ची के दादा ने भी इससे इनकार कर दिया। कारण था दोनों आरोपी करीबी रिश्तेदार थे और पति-ससुर को परिवार की बदनामी की ज्यादा चिंता थी। लेकिन पीड़िता की मां नहीं मानी, वह एफआईआर कराने के लिए दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर पति और ससुर ने उसे जिंदा जला दिया। फिर पुलिस को बताया कि खाना बनाते समय वह जल गई। लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी। जांच के बाद पुलिस ने पति, ससुर और दोनों नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ लिया। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल जिले की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिगों ने कई बार किया रेप

husband and father in law murdered woman in bhopal district

श्यामपुर गांव की सोना बाई (परिवर्तित नाम) को जनवरी 2014 में 15 वर्षीय बेटी से गैंगरेप की बात उस समय पता चली जब वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर दोनों नाबालिगों ने पिछले साल 4 नवंबर से 11 नबंबर तक कई बार लड़की से रेप किया।

सोना बाई ने जब पति और ससुर से मामला दर्ज कराने की बात की तो वे भड़क गए। ज्यादा दबाव डालने पर दोनों ने सोना बाई को जिंदा जला दिया। फिर 6 जनवरी को थाने में मामला दर्ज कराया कि सोना बाई खाना बना रही थी। अचानक आग लगने से वह लपेटे में आग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाप-बेटे ने कराया था गर्भपात

husband and father in law murdered woman in bhopal district

एसपी अ‌रविंद सक्सेना ने बताया कि बाप-बेटे के बयानों में विरोधाभास था। फोरेंसिक जांच में पता चला कि महिला की मौत 5 फरवरी को हुई थी। उसके शरीर पर केरोसिन तेल डाला गया था।

उन्होंने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों ने नाबालिग बेटी का गर्भपात भी कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed