फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Husband Alleged his wife for his Daughter's Gang Rape

पति ने कहा, 'पत्नी ने कराया बेटी का गैंगरेप'

Wed, 02 Mar 2016 04:38 PM IST
Updated Wed, 02 Mar 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
Husband Alleged his wife for his Daughter's Gang Rape

यूपी के सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के एक गांव में सौतेली मां द्वारा बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप कराए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


इस मामले में महिला के पति ने ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब 16 वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिससे दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी 19 साल की है जो एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। जबकि बेटा 17 वर्ष का है।
विज्ञापन

नशीली चीज मिला खाना खिलाकर कराया रेप

Husband Alleged his wife for his Daughter's Gang Rape

व्यक्ति के मुताबिक उसने बिहार की एक महिला से शादी कर ली थी। वह मजदूरी करता है और अक्सर घर से बाहर ही रहता है। आरोप है कि 28 फरवरी की शाम पत्नी में बेटी और बेटे को खाने में कोई नशीली चीज खिला दी उनके बेहोश होने पर पत्नी के सहयोग से गांव के दो युवक घर में आ गए और उन्होंने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया।

होश में आने पर बेटी ने शोर मचाया तो पत्नी ने उसे बाहर जाने से रोकने के लिए दरवाजा बंद कर दिया। अगले दिन किसी तरह बेटी उसके पास पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी।

जब उसने पत्नी से इस संबंध में बात की तो उसने धमकी दी कि आरोपी उसकी हत्या करवा देंगे। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से बेटी का मेडिकल कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाल विजय प्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के झगड़े का लग रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed