फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   human trafficking racket busted

बिहार से बच्चे लाकर हिमाचल में बेचते थे, अरेस्ट

Fri, 14 Feb 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, कुल्लू
अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 14 Feb 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
human trafficking racket busted

CID और पुलिस की SIU टीम ने कुल्लू में बाल श्रम के लिए बिहार से लाए बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे 27 हजार रुपये में एक बच्चे को स्थानीय निवासी को दे रहे थे। इसमें दो आरोपी और एक खरीदार शामिल है।

विज्ञापन


अंबाला से कुल्लू आए एक वाहन से दो और बच्चों को बरामद किया है। इन बच्चों को बिहार से बालश्रम के लिए यहां लाया गया है। इनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच है। बच्चों को वाहन में लाने वाले सुरेंद्र और प्रमोद हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपियों को बच्चों को कुल्लू पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया था। ये व्यक्ति कुल्लू की ऊझी घाटी के एक व्यक्ति को एक बच्चे को 27 हजार रुपये में दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह गिरोह बच्चों को यहां लाकर तीन साल के अनुबंध पर छोड़ देता है और इसके एवज में मोटी रकम वसूली जाती है।

वाहन चालक राजेश ने बताया कि वह अपनी टैक्सी में पहले भी तीन-चार बार इन लोगों को कुल्लू ला चुका हैं। गुप्त सूचना के आधार पर CID कुल्लू की इंचार्ज चंद्रा ठाकुर की अगुवाई में टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया।


उधर, एसपी विनोद कुमार धवन ने बताया कि एसआईओ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

एडीजीपी एसआर मरडी ने बताया कि मामले को तथ्यों के साथ आगामी छानबीन के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed