फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   human trafficking in uttar pradesh and uttrakhand

उत्तराखंड से युवती को लाकर एक लाख रुपए में बेचा

Tue, 26 May 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अफजलगढ़ (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अफजलगढ़ (बिजनौर) Updated Tue, 26 May 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
human trafficking in uttar pradesh and uttrakhand

अफजलगढ़ (बिजनौर) क्षेत्र में मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उत्तराखंड की युवती को उसके परिजनों ने ही एक लाख रुपये में यहां बेच दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार को जसपुर तिराहे पर बागेश्वर (उत्तराखंड) क्षेत्र की एक युवती सहमी से हालत में खड़ी थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। युवक  उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगे। युवती के विरोध करने और शोरशराबा होने पर राहगीरों का जमघट लग गया।
विज्ञापन


भीड़ को देख युवती फफक-फफक कर रोने लगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवती को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके परिजनों ने उसे अफजलगढ़ क्षेत्र के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

बेचने से पहले ह़ुआ शारीरिक उत्पीड़न

human trafficking in uttar pradesh and uttrakhand

अफजलगढ़ क्षेत्र के ही दो व्यक्ति उसे खरीद कर लाए थे। फिर से उसे दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया। वहां पर उसके साथ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया।

उसे बंद घर में कैद कर रखा गया था। वह बड़ी मुश्किल से वहां से धोखा देकर भागने में सफल हुई। परिजनों के पास जाने के लिए वह बस स्टैंड पर खड़ी थी। हालांकि आरोपी उसे जाने नहीं दे रही थे। उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने युवती से शादी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को युवती के परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। खरीद फरोख्त के आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

उधर, कोतवाल सत्यपाल सिंह का कहना है कि मानव तस्करी का मामला प्रतीत नहीं होता है। यदि खरीद-फरोख्त के बाद शादी हुई है, तो वो बागेश्वर का मामला है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed