फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Human trafficking, gang arrested

यूपीः लड़कियों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा

Thu, 28 Aug 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 28 Aug 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
Human trafficking, gang arrested

एक गैंग द्वारा कम उम्र लड़कियों को झांसे में फंसाकर उन्हें अधेड़ अविवाहितों के हाथों बेचे जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। खुद को अंकल आंटी बताकर किशोरियों को छलने वाले इस गिरोह में दो लड़कियां भी शामिल हैं। यह गैंग रेलवे स्टेशनों से आपरेट हो रहा था।

विज्ञापन


इस गैंग की ताजा शिकार उन्नाव और पश्चिमी बंगाल की दो किशोरियां बनी हैं। जिन्हें इस गैंग ने यूपी के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से जाल में फंसाया और बिलारी क्षेत्र में ले जाकर बेच दिया। गनीमत रही कि पुलिस को भनक लग गई और दोनों किशोरियां आजाद करा ली गई हैं।
विज्ञापन


बिलारी पुलिस ने तुरखेड़ा और बकेनिया गांव से दोनों किशोरियों को बरामद किया है। इनमें से एक के साथ बलात्कार किया गया जबकि दूसरी को भी निर्वस्त्र किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद पहले तुरखेड़ा की ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया, इसके बाद महिला पुलिस के साथ दोनों किशोरियों को बिलारी थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इनमें से एक ने बताया कि वह उन्नाव के सब्जीमंडी इलाके की रहने वाली है। 25 अगस्त को सुबह मां के डांटने पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से ट्रेन में बैठकर कानपुर चली गई। मंगलवार दोपहर ट्रेन से मुरादाबाद पहुंची।

अंकल-आंटी गिरोह ने दो किशोरियों को बेचा

Human trafficking, gang arrested

सोलह वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह जंक्शन पर भटक रही थी तभी एक महिला पुरुष उसके पास आए। उनके साथ उसी की उम्र की दो लड़कियां भी थीं। उससे पता पूछा और कहां उन्हें भी उन्नाव जाना है।

किशोरी उनके साथ हो गई। कुछ दूर चलने के बाद वो अचानक बेहोश हो गई, होश आया तो गांव में अधेड़ के घर में थी, जिसने उसके साथ बलात्कार किया। दूसरी 15 वर्षीय किशोरी पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वह अपने परिवार के एक पुरुष के साथ दिल्ली में मां से मिलने जा रही थी।

मंगलवार को अचानक मुरादाबाद रेलवे जंक्शन पर उतरी। साथ आए रिश्तेदार से बिछड़ गई और वह भी अंकल आंटी गिरोह के चंगुल में फंस गई। इसे जब होश आया तब यह बकैनिया गांव में एक अविवाहित ग्रामीण के घर में थी।

उन्नाव की किशोरी ने बताया कि जिस समय उसे वैन में बैठाया गया तब वह नशे की हालत में थी। उसमें सवार कई लोग अंकल आंटी के परिचित थे। वहीं लोग उसे तुरखेड़ा गांव लेकर आए। वहीं पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी ने बताया कि कथित अंकल और आंटी का एक साथी उसे कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर लेकर आया और बाइक सवार दो युवकों के बीच में बैठाकर बकैनिया गांव भेजा।

बीस हजार रुपये में बेच दिया अधेड़ को

Human trafficking, gang arrested

मंगलवार सुबह युवती मायके पहुंचाने की जिद करने लगी। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों को शंका हुई। यह देख अधेड़ ने युवती को सदुल्लापुर बिचौलिए के यहां पहुंचा दिया। किसी तरह मंगलवार रात वह उसके घर रुकी रही। बुधवार सुबह युवती फिर होहल्ला मचाने लगी।

जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसका घर घेर लिया। सूचना मिलने पर कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी के सिपाही पहुंचे और युवती को अपने साथ ले आए। पूछताछ के दौरान युवती ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने बिचौलिए और अधेड़ की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिले।

युवती का बयान लेने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। एसओ जेठवारा आरके चंदेल ने बताया कि वह अभी थाने से बाहर हैं। बिहार की युवती के मिलने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed