फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   hr professional beats moletster in mumbai

मुंबई की एक और 'मर्दानी', मनचले को चप्पलों से पीटा

Mon, 23 Mar 2015 01:14 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
hr professional beats moletster in mumbai

राह चलती महिलाओं को छेड़ने वाले मनचलों को अब सही जवाब मिलने लगा है। पुलिस की बेरुखी के चलते अब महिलाएं खुद ही अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हो रही हैं और आरोपियों को सबक सिखा रही हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले मुंबई में एक स्टेशन पर छेड़छाड़ के आरोपी को घसीटकर पुलिस के पास ले जाने वाली छात्रा की कहानी पढ़कर दूसरी लड़कियों का हौसला भी बुलंद हुआ है और ऐसे ही एक अन्य मामले में एक युवती ने मनचले को जमकर पीटा।
विज्ञापन


मुंबई में ही नौकरी करने वाली 25 वर्षीय युवती ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को न सिर्फ पीटा बल्कि उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। मलाड की रहने वाली युवती चाय पीने के लिए बाहर निकली थी जब घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे खड़ा था युवक, गलत ढंग से छूने लगा

hr professional beats moletster in mumbai

मिडडे के अनुसार, मानश्री किशोर जाधव गोरेगांव की एक कंपनी में एचआर हेड के तौर पर कार्यरत है। शुक्रवार रात 9.30 बजे वह ऑफिस से नीचे चाय पीने के लिए उतरी थी। उसके साथ कुछ सहकर्मी भी थे।

वे लोग चाय पीने पहुंचे ही थे कि लगभग 30 साल की उम्र का एक शख्स जो मानश्री के पीछे खड़ा था, गलत ढंग से उसे छूने लगा। जब वह पीछे मुड़ी तो आरोपी उस पर हंसने लगा। उसकी हंसी के कारण मानश्री का गुस्सा भड़क गया और उसने उस पर थप्पड़ जड़ दिए।

आरोपी को पीटने के साथ ही उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मलाड के रहने वाले प्रशांत प्रहलाद रॉय के रुप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसकी जेब से ड्रग्स के पैकेट और चिलम भी बरामद हुआ।

'सोचा था जो मन में आएगा कर ले गया'

hr professional beats moletster in mumbai

मानश्री ने कहा, '''आरोपी की हरकत के चलते मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने अपना सैंडिल उतारा और उसे पीटना शुरू किया। इसी दौरान मैंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी फोन किया था। मैंने उस शख्स को कभी नहीं देखा। शायद वह सोच रहा था कि मैं खामोश रहूंगी और वह जो मन आएगा मेरे साथ कर लेगा।'

उसने कहा कि अब वह शायद ही किसी महिला को छेड़ने की कोशिश करेगा। उसकी पिटाई के बाद मानश्री के सहकर्मियों ने आरोपी को खींचकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस जिप्सी में मौजूद कांस्टेबल ने मानश्री को बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर ही कोई कार्रवाई होगी, जिसके बाद उसने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी।

मानश्री ने बताया कि उसने घटना से एक दिन पहले ही पढ़ा था कि एक छात्रा ने छेड़छाड़ के आरोपी सबक सिखाते हुए पीटा था और पुलिस के पास ले गई। इसी से प्रेरणा लेते हुए उसने भी आरोपी को सबक सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed