फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   how photoshopped image fooled chhota rajan on bhatkal's murder

जब गुर्गे ने बना दिया छोटा राजन को उल्लू, IB भी हुई हैरान

Wed, 28 Oct 2015 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
how photoshopped image fooled chhota rajan on bhatkal's murder

कभी अपनी एक आवाज से बड़े-बड़ों की बोलती बंद कर देने वाला अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को उसके खास गुर्गे ने ही उसे एक बार उल्लू बना दिया था। कहा जा रहा है कि छोटा राजन पर भारतीय जांच एजेंसियां काफी भरोसा किया करती थीं लेकिन एक घटना ऐसी घटी छोटा राजन को जांच एजेंसियों के सामने झूठा बन शर्मसार होना पड़ा।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से भारतीय जांच एजेंसियां का छोटा राजन पर भरोसा कम हो गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, 2011 में छोटा राजन ने भारतीय जांच एजेंसियों को फोन कर दावा किया था कि उसने पाकिस्तान के कराची में मौजूद आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के प्रमुख रियाज भटकल को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन


रियाज भटकल भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है। रियाज भटकल की हत्या सूचना को साबित करने के छोटा राजन ने जांच एजेंसियों को एक तस्वीर भेजी जिसमें सीने में गोलियां लगने के बाद भटकल का खून से भीगा शव नजर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से खुली पोल, डॉन अपनों से बना उल्लू

how photoshopped image fooled chhota rajan on bhatkal's murder

छोटा राजन के दावे पर जब जांच एजेंसियों ने फोटो की जांच की तो पता चला कि फोटो बनावटी है और उसे फोटोशॉप की मदद से बनाया गया था। इसके बाद एजेंसियों ने छोटा  राजन से झूठी सूचना देने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि पाकिस्तान में मौजूद उसके उर्गे ने यह तस्वीर भेजी थी।

छोटा राजन ने बताया कि उसके लड़के ने उसे यह फोटो भेजकर दावा किया था क‌ि उसने रियाज भटकल को मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन जांच से पोल खुलने के बाद छोटा राजन को समझ आया उसके लड़के (गुर्गे) ने उसे ही बेवकूफ बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed