फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   How greedy dentists are fleecing families, needlessly pull out teeth

ब्रिटेन के डॉक्टर भी कम लालची नहीं, जानिए कैसे करते हैं वे ठगी

Tue, 16 Jun 2015 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Jun 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
How greedy dentists are fleecing families, needlessly pull out teeth

आमिर खान के कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में डॉक्टरों के लालच और उनकी जिन करतूतों का खुलासा किया गया था कुछ वैसी ही खबर अब एक बार फिर सामने आई है।

विज्ञापन


कुछ परिवारों की ओर से एक डेटिस्ट के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि डॉक्टर पैसा उगाही के लिए उनका गलत इलाज करते हैं। इस पर पुलिस ने जांच की तो मामले की पूरी सच्चाई सब के सामने आ गयी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के एक डॉक्टर (डेंटिस्ट) के खिलाफ पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह लोगों के पैसे ऐंठने के लिए जरूरत से ज्यादा दांत भी उखाड़ देता था। खुफिया कैमरे के जरिए पुलिस ने जब अस्पताल में कर्मचारियों की आपसी बातों को रिकॉर्ड की तो पता चला कि कुछ कर्मचारी आपस में बात कर रहें है कि दांतों को उखाड़कर दूसरे दांत लगाना ज्यादा मुनाफे का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दांत निकालने के पैसे, फिर लगाने के पैसे

How greedy dentists are fleecing families, needlessly pull out teeth

डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि एनएसएस नाम का अस्पताल लोगों को रिझाने के लिए सस्ते इलाज का ऑफर देता है और जब मरीज उनके पास आते हैं तो वो जरूरत से ज्यादा दांत निकाल देते हैं। इतना नहीं दांत निकालने के बाद दूसरे दांत लगाने की भी भारी फीस चार्ज करते हैं।

कुछ डॉक्टरों और कर्मचारियों को पुलिस ने ये बातें करते हुए पाया कि लोगों वे लोगों के जरूरत से ज्यादा दांत निकालने की बात कर रहे हैं। उनका आइडिया है कि अगर लोगों के ज्यादा दांत निकाले जाएंगे तो वे आर्टिफिसियल दांत भी ज्यादा लगवाएंगे जिससे अस्पताल की इनकम बढ़ेगी।


इसके अलावा विज्ञापन में जिन डॉक्टरों का नाम लिखा होता है उनसे मरीजों की मुलाकात भी नहीं कराई जाती। जांच अधिकारियों ने मामले की तह तक जाने के लिए करीब 500 उन मरीजों को फोन किया जिन्होंने इस अस्पताल से अपना इलाज कराया था। फोन पर इन मरीजों ने बताया कि अस्पताल ने तय रेट से ज्यादा उनसे पैसे वसूले और जिस डॉक्टर से मिलने का समय लिया गया था उनसे मिलवाया भी नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed