फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   How dangerous men got funny nicknames for themselves

पाव टकला, दाऊद मुच्छड़: कैसे पड़े खूंखार अपराधियों के ऐसे नाम?

Wed, 28 Oct 2015 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Oct 2015 05:12 PM IST
विज्ञापन
How dangerous men got funny nicknames for themselves

कभी मुंबई को गैंगवार से दहलाने वाले खूंखार अपराधियों के चलतू नाम इतने रोचक और अजीब हैं कि उन्हें सुनकर किसी के भी चेहर में मुस्कान आ जाए। हालांकि इन अपराधियों के ये नाम उनकी क्रूरता से बदनाम हैं लेकिन ऐेसे रोचक नाम रखने के पीछे की कहानी मजेदार है।

विज्ञापन


हाल में गिरफ्तार हुआ डॉन छोटा राजन का नाम तो राजेंद्र सदाशिव निकालजे है लेकिन लोग उसे छोटा राजन नाम से जाना जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, छोटा राजन राजन नायर के साथ काम करता जो बड़ा राजन के नाम से जाना जाता था। बड़ा राजन ने निकालजे को अपना करीबी होने के कारण छोटा राजन नाम दिया था।
विज्ञापन


छोटा राजन का एक और नाम है 'नाना'। छोटा राजन अपने साथियों को इतना प्यार देता था कि वे उसे नाना कहकर बुलाने लगे। इसी प्रकार सलीम कुर्ला के नाम कुर्ला इसलिए लगाया गया क्योंकि उसका घर कुर्ला इलाके में था। दूसरे सलीम का नाम सलीम पासपोर्ट था। सलीम पासपोर्ट नाम इसलिए पड़ा क्योंकि वह जाली पासपोर्ट बनाने का धंधा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा शकील का नाम क्यों पड़ा 'पाव टकला'

How dangerous men got funny nicknames for themselves

अंडरवर्ल्ड के अपराधियों के मजेदार नामों लिस्ट पर आगे नजर डालें तो छोटा शकील का नाम काफी प्रमुखता से आता है। छोटा शकील का एक और चलतू नाम, पाव टकला है। यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि छोटा शकील का सिर सामने की तरफ से गंजा था। और उसके नाम के आगे छोटा इसलिए लगा क्योंकि उसकी लंबाई बाकी सा‌थियों से काफी कम थी।

हालांकि ये मजेदार नाम उनके करीबी साथी ही लिया करते थे। इसी प्रकार लंदन में रहने वाले इकबाल मेमन का नाम इकबाल मिर्ची पड़ गया।

इकबाल मिर्ची नाम इसलिए पड़ा क्योंकि वही मुंबई में कभी कीमा और मसालेदार मीट की शॉप चलाता था लेकिन बाद में उसने किराने की दुकान खोल ली और लाल मिर्च का कारोबार करने लगा। इकबाल के इसी कारोबार के कारण उसका नाम इकबाल मिर्ची पड़ा।

डॉन दाऊद का क्या है चलतू नाम?

How dangerous men got funny nicknames for themselves

गैंग में गैंग के सा‌थी एक दूसरे का चलतू नाम रखते थे लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका नाम पुलिस वालों ने दिया। देश का सबसे बड़ा डॉन दाऊद भी चलतू नाम से नहीं बच सका। पुलिस ने मूछों के कारण दाऊद का नाम मुच्छड़ रखा था।

रफीक नाम का शख्स कैदियों को घर का बना खाना डिब्बा में पहुंचाता था जिससे उसका नाम रफीक डिब्बा रख दिया गया। इन नामों के पीछे एक पुलिस अधिकारी ने तर्क दिया है कि ऐसे नाम देने से अपराधियों को याद रखने और उन्हें पहचानने में मदद मिलती है।

छोटा शकील डोंगरी इलाके का रहने वाला था तो दूसरे शकील का नाम शकील लंबू रख दिया गया क्योंकि उसकी लंबाई ज्यादा थी। बताते हैं कि जब ये अपराधी गिरफ्तार होते तो पुलिस उनके खिलाफ उनके चलतू नाम से ही मामला दर्ज करती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed