फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   how charls shobhraj got the name bikini killer

कैसे पड़ा चार्ल्स शोभराज का नाम 'बिकनी किलर'?

Fri, 30 Oct 2015 08:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
how charls shobhraj got the name bikini killer

बेहद शातिर अपराधी 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज अपने शातिराना कारनामों से इतना ज्यादा चर्चा आ चुका है कि उसका नाम कई देशों के लोग जानते हैं। वियतनाम और भारतीय मूल के माता-पिता की संतान चार्ल्स शोभराज बचपन का नाम गुरुमुख शोभराज था जो उसका वास्तविक नाम था।

विज्ञापन


बताते हैं चार्ल्स शोभराज अपने घर में उपेक्षा का शिकार होने के कारण बचपन से ही चोरी जैसे छोटे-अपराध करने लगा था। शोभराज जब तक बड़ा हुआ तक लूट पाट करना शुरू कर चुका था। लेकिन 1975 वह पहला वाकया था जब उसने अपने एक दोस्त चौधरी के साथ मिल हत्या की थी। यह हत्या उन लोगों की थी जिन्हें चार्ल्स ने अपसे चोरी डकैती में शामिल करने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


1975 में की गई हत्या की जांच हुई तो पता चला कि चार्ल्स ने उन लोगों को इसलिए मार दिया था कि वे चार्ल्स की पोल खोलने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि शोभराज के हाथों जो पहली हत्या हुई थी वह एक लड़की की थी। इस लड़की का शव स्वीमिंग पूल में मिला था। लड़की के शरीर पर सिर्फ फूलदार बिकनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और लड़की की ‌बिकनी में मिली लाश

how charls shobhraj got the name bikini killer

जिस लड़की लाश फूलदार बिकनी में स्वीमिंग पूल के पास मिली उसकी मौत पहले आत्महत्या मानी गई थी लेकिन बाद में जांच हुई तो चला कि उसकी हत्या की गई थी।

इसके बाद थाईलैंड के रेस्टोरेंट के बाहर एक नव जवान का अधजला शव मिला। बताया जा रहा यह लाश उस रेस्टोरेंट के करीब थी जिसमें चार्ल्स शोभराज और उसके सा‌थी ठहरे हुए थे।

इस हत्या की जांच में पता चला कि लड़की और उसके प्रेमी को शोभराज ने बाकी अन्य लोगों की तरह एक मीटिंग के लिए बुलाया था ‌और बाद में उन्हें जहर देकर मार दिया था।

शोभराज ने पहले लड़की के प्रेमी को बुलाकर मार दिया और उसे ढूंढ़ने जब उसकी प्रेमिका पहुंची तो उसे भी जहर देकर एक तलाब में फेंक दिया। इस लड़की के शरीर में भी पहली वाली लड़की की तरह सिर्फ स्वीमिंग सूट था। थाईलैंड में दो लड़कियों की हत्या एक तरीके से की जाने और शव एक अवस्‍था में मिलने से पुलिस को शक हुआ कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाला कोई एक ही अपराधी हो सकता है।

पुलिस ने चार्ल्स को नाम दिया 'बिकनी किलर'

how charls shobhraj got the name bikini killer

बाद में एक मामले में शोभराज पकड़ा और उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि बिकनी वाली लड़कियों की हत्या उसी ने की थी। इसके बाद पुलिस चार्ल्स शोभराज के आगे बिकनी किलर जोड़ दिया। तब शोभराज को बिकनी किलर के नाम से भी जाना जाता है।

खबरों के अनुसार, चार्ल्स शोभराज अब तक करीब दो दर्जन से ज्यादा हत्याएं कर चुका है और अब नेपाल की जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed