फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   How banglore killer executive made his friend reveal sex secrets

प्रेमिका के लिए प्रेमी ने की साजिश, उसके पति से मंगाया न्यूड वीडियो

Thu, 10 Sep 2015 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Sep 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
How banglore killer executive made his friend reveal sex secrets

एक दिन पहले दिल्ली और बंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन कर फ्लाइट्स पर खतरा होने की बात कहकर सनसनी फैलाने वाले शख्स से पुलिस ने पूछताछ की तो कई हैरान करने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के ईमेल डिटेल और लैपटॉप की जांच की तो पाया कि गोकुल नाम के आरोपी के पास उसकी प्रेमिका के पति का एक न्यूड वीडियो है। पुलिस ने इस वीडियो के बारे में उससे पूछताछ की तो उसने शातिराना तरीके से वीडियो मंगाने की कहानी पुलिस को सुनाई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसने इस वीडियो का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

गोकुल ने कैसे मंगाया ‌था न्यूड वीडियो?

How banglore killer executive made his friend reveal sex secrets

गोकुल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका के पति अपने दोस्त संजू को उसकी पत्‍नी से अलग करने के लिए एक साजिश रची थी। इस साजिश में गोकुल ने पहले एक चर्च के पादरी के नाम पर ई-मेल अकाउंट बनाया और फिर संजू को मेल करके बताया कि वह पत्नी के न होने पर वेश्याओं के पास जाता है इसलिए वह ईश्वर से इस पाप के लिए माफी मांगने के लिए अपनी एक न्यूड वीडियो भेजे ताकि उसकी ओर से पादरी ईश्वर से माफी मांग सकें।

उसने मेल में यह भी कहा संजू जब अपनी न्यूड वीडियो भेजे उस वक्त यह भी बोले की वह वेश्याओं के पास जाता है। इसके बाद प्रेमिका के पति ने पादरी के नाम से आई इस मेल पर अपना न्यूड वीडियो भेज दिया। गोकुल के पास प्रेमिका के पति का न्यूड वीडियो आने के बाद उसने प्रेमिका को यह वीडियो भेज दिया और उससे कहा कि देखो तुम्हारा पत‌ि कई महिलाओं से संबंध बनाता है इसलिए वो भरोसा करने लायक नहीं है।

इतना ही नहीं पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गोकुल अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक महीने पहले से तैयारी में लगा था। कुछ दिन पहले उसने अपनी पत्‍नी की हत्या कर दी थी और पुलिस को बताया था कि एक दुर्घटना में उसकी पत्‍नी की मौत हो गई है।

प्रेमिका के पति के नाम पर ली थी सिम

How banglore killer executive made his friend reveal sex secrets

बेंगलुरु में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने शनिवार सुबह दिल्ली और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन करके उनकी फ्लाइट्स पर खतरा मंडराने की बात कही थी। इस मामले की पुलिस जांच की तो पता चला कि जिस शख्स ने फोन किया था उसने अपनी प्रेमिका के पति के नाम से सिम लिया था ताक‌ि इस जुर्म में पुलिस उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले।

पहले तो व्यक्ति ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने की वजह से उसने फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन किया और उनकी 3 फ्लाइट्स पर खतरा होने की बात कही थी।

फ्लाइट्स पर खतरे की बात के कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं, जिसकी वजह से एयरपोर्ट अथॉरिटी को करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed