फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Horrible Crimes Committed By Children

इन 5 बच्चों ने किए दुनिया के सबसे जघन्य अपराध!

Wed, 26 Nov 2014 11:28 AM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
Horrible Crimes Committed By Children

आमतौर पर बच्चों को काफी मासूम और भोलाभाला समझा जाता है। छोटे बच्चों को देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि उसकी मासूमियत के पीछे कुछ जख्म भी हो सकते हैं या फिर उसके खामोश चेहरे के पीछे कोई बड़ा कातिल छिपा हो सकता है।

विज्ञापन


आपको यह जानकर हैरानी होगी बड़े और कुख्यात अपराधियों के मुकाबले ऐसे बच्चों की संख्या भी कम नहीं है जिनके जघन्य अपराधों ने लोगों को हिला कर रख दिया।

इनके कारनामे किसी भी कुख्यात अपराधी से कम नहीं है। छोटी-छोटी हिंसा की घटनाओं से लेकर बाल अपराधियों ने रेप और मर्डर भी किए हैं।


पढ़िए, ऐसे 10 बच्चों की कहानियां जिन्होंने कम उम्र में कर डाले खतरनाक अपराध।

साभार: लिस्टवर्स डॉट कॉम

1: लड़की ने पूरे परिवार को जिंदा जलाया

Horrible Crimes Committed By Children

कैफी (Erin Caffey) ने अपने माता पिता समेत पूरे परिवार को जिंदा जला दिया था। इसकी वजह सिर्फ इतनी थी कि वह अपने प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाना चाहती थी, लेकिन उसके परिजनों ने इसका विरोध किया था।

मार्च 2008 में कैफी ने अपने प्रेमी और एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर परिजनों की हत्या की साजिश रची। कैफी के प्रेमी ने सुबह तड़के घर पर हमला किया। इसमें कैफी की मां की मौत हो गई और उसके पिता अपंग हो गए।

उसने दोनों भाइयों मैथ्यू और टेलर की भी हत्या करवा दी थी। इनमें से एक के सिर पर गोली मारी गई थी जबकि दूसरे को चाकू से वार करके मार डाला गया था।

इसके बाद उन्होंने पूरे घर को आग लगा दी। बाद में इन सभी को चार हत्याओं का दोषी पाया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2: 14 साल के बेटे ने मां को मार दी गोली

Horrible Crimes Committed By Children

14 साल के लड़के जोशुए स्मिथ ने अपनी मां को सोते समय गोली मार दी थी। दरअसल आरोपी स्मिथ की कुछ आदतों से उसकी मां परेशान रहती थी और उसने उसे सुधरने की चेतावनी भी दी थी।

‌स्‍मिथ की मां काफी मेहनती महिला थी और वह चाहती थी कि उसका बेटा आगे चलकर एक सफल व्यक्त‌ि बने लेकिन ‌स्‍मिथ को उसकी बातें रास नहीं आती थीं।

‌स्‍मिथ की मां को यह मंजूर नहीं था कि वह देर रात को घर लौटे और दूसरे बच्चों के साथ घूमें। उसे घर में किसी भी लड़की के साथ आने की भी इजाजत नहीं थी।

इस सब से परेशान होकर एक दिन सुबह 3 बजे उसने शॉटगन से अपनी मां को गोली मार दी। उसने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और घर छोड़कर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

3: फोन के लिए लड़की ने पिता को मार डाला

Horrible Crimes Committed By Children

जैसा कि हम सभी जानते हैं, लड़कियां अपने फोन को लेकर काफी चिंतित और रिजर्व रहती हैं, लेकिन यह चिंता इस हद तक गुजर जाएगी किसी ने नहीं सोचा था। 15 साल की एक लड़की को उसके पिता ने फोन पर ज्यादा बिजी रहने के कारण डांट दिया और उसका फोन भी छीन लिया।

इससे नाराज लड़की ने अपने पिता से बदला लेने की सोची और उस पर तीर कमान से हमला बोला। उसने अपने पिता के धड़ पर कई तीरों से वार करके उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।

हालांकि वह अपने पिता को ज्यादा चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी लेकिन फिर भी उसने अनजाने में ही उसे बड़ा जख्म दे दिया। उसने पिता के सीने पर तीरों से ताबड़तोड़ वार किए थे जिसके चलते उसकी जिंदगी तबाह हो गई।

बाद में उसकी इस हरकत के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

4: गोद लिए गए भाइयों की हत्या

Horrible Crimes Committed By Children

खुद का बच्चा होने के बाद भी चार बच्चों को गोद लेना एक बड़ा और अहम फैसला कहा जा सकता है। लेकिन चार बच्चों ‌की जिंदगी संवारने की कोशिश करने वाली महिला को यह नहीं पता था कि उसकी ये कोशिश उसके लिए खतरा बन जाएगी।

उस महिला के 15 साल एक बच्चे ने गोद लिए गए बच्चों पर चाकू से हमला बोल दिया और तब तक मारता रहा जब कि उनकी मौत नहीं हो गई।

देर शाम जब आरोपी की मां घर लौटी तो सन्न रह गई। उसने देखा कि उसके दो बेटों की मौत हो चुकी थी। उसके दो अन्य बच्चे बुरी तरह घबराए हुए थे।

उसने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए और शक के आधार पर महिला के वास्तविक बेटे की तलाश शुरू कर दी। बाद में उसे देररात पास के ही एक कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।

5: मस्ती के लिए पूरे परिवार को काट डाला

Horrible Crimes Committed By Children

13 साल की एक बच्‍ची को पूरे परिवार की हत्या का दोषी पाया गया था। वह मेडिसिन हैट गर्ल के नाम से चर्चित थी।

उसने अपने प्रेमी को बताया कि वह अपने परिवार से बुरी तरह परेशान है और उनके चलते एंज्वाय नहीं कर पा रही। इसलिए वह अपने पूरे परिवार को खत्म कर देना चाहती है।

आरोपी लड़की ने देर रात घर लौटकर पहले अपनी की हत्या की और फिर अपने पिता को भी मार डाला। इसके बाद उसने चाकू से अपने छोटे भाई को भी काट डाला।

इसके बाद उसने अपनी मां का पर्स चुराकर उसमें से पैसे निकाल लिए और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसे छह साल की जेल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed