फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Hooligans stab girl for refusing them sex

शारीरिक संबध बनाने से मना करने पर हत्या

Mon, 19 Jan 2015 12:25 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
Hooligans stab girl for refusing them sex

प्रेमी के साथ घूमने निकली एक युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने वाले गुंडों ने नाकाम रहने पर चाकू मार दिया। इस सनसनीखेज वारदात में गुंडों ने युवती के प्रेमी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


मामला अहमदाबाद का है। नारानपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना बुधवार रात हुई है। घटना के वक्त युवती प्रेमी के साथ टहल रही थी। तभी कुछ गंडों ने उन्हें रोका और शारीरिक संबंध बनाने को कहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई जबकि युवक का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद पूरा मामला खुल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने तोड़ दी थी सगाई, चोरी छिपे मिलते थे

Hooligans stab girl for refusing them sex

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता वंदना प्रसाद और बीरबल प्रसाद (26) के बीच करीब आठ महीने से प्रेम संबंध थे। दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और सगाई भी कर ली लेकिन लड़की के पिता को यह पसंद नहीं था और उसने सगाई तोड़ दी।

हालांकि इसके बाद भी दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। बीरबल, वंदना से मिलने के लिए अक्सर अहमदाबाद आता था। 14 जनवरी को भी वह उससे मिलने के लिए पहुंचा था।

होटल में ठहरने के बाद बीरबल, वंदना से मिलने साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचा था। शाम को उन्होंने होटल छोड़ा क्योंकि वंदना को पीजी में लौटना था। वो दोनों उस्मानपुरा गार्डेन पहुंचे लेकिन वह बंद हो चुका था। इसके बाद उन्होंने टहलते हुए घर का रुख किया।

नशे में धुत गुंडों ने रोका था रास्ता

Hooligans stab girl for refusing them sex

रात 10.30 बजे वो दोनों कल्पकुंज सोसायटी के पास पहुंचे थे तभी एक झाड़ी के पास खड़े चार गुंडों ने उन्हें रोक लिया। वे सभी शराब के नशे में धुत थे। गुंडों ने लड़की से शारीरिक संबंध बनाने को कहा लेकिन उसने इंकार कर दिया जिसके बाद आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया।

अपनी करतूत का अंदाजा होने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद बीरबल ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि इलाज के दौरान देर रात वंदना की मौत हो गई, जबकि बीरबल अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है और दोनों के परिजनों से उनके रिश्ते के बारे में पूछताछ कर रही है।

जांच के दौरान उठे ये सवाल

Hooligans stab girl for refusing them sex

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पेशे से लैब टेक्नीशियन वंदना और बीरबल के रिश्ते को परिजनों की सहमति नहीं मिली, हालांकि इसके बावजूद दोनों मिलते रहे और फोन पर बातें करते थे।

मामले की जांच कर रही पुलिस घटनास्थल को लेकर भी सवाल उठा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस जगह पर घटना होने की बात की जा रही है वहां आसपास की सोसायटी का कूड़ा फेंका जाता है। उस जगह पर बैठना और बातें करना भी संभव नहीं है।

इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ करेगी। लड़की के शरीर पर चाकू मारने के छह निशान थे जबकि बीरबल के पेट पर चाकू मारा गया था। घटना स्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed