फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killling in Pratapgarh

प्रतापगढ़ में ऑनर किलिंग,ससुर ने किया दामाद का कत्ल

Sat, 27 Jun 2015 05:30 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
honour killling in Pratapgarh

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामले में युवक की बेहरहमी से हत्या कर दी गई है। दरअसल आठ साल पहले वह अपनी भतीजी के साथ भाग गया था और उससे शादी कर ली थी।

विज्ञापन


उसकी हत्या के पीछे लड़की के पिता और भाईयों के होने का शक जताया जा रहा है। हत्या के दिन आठ वर्ष बाद वह अपने घर लौटा था परिजनों से मिलने और घात लगाए हत्यारों का निशाना बन गया। घटना का पता तब चला जब गोलियों से भुना हुआ मृतक राकेश यादव का शव घर के बाहर उसके परिजन को मिला।
विज्ञापन


राकेश के रिश्तेदार श्रीराम यादव ने रामबली यादव और उसके दोनों बेटों शंकर लाल यादव और शिवा यादव समेत मुकेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

आरोपी हुए गिरफ्तार

honour killling in Pratapgarh

पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के पिता रामबली यादव और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुकेश कुमार फरार है। हालांकि अभी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है।

सीओ सिताराम के अनुसार आठ वर्ष पूर्व राकेश ने बीस वर्ष छोटी लक्ष्मी को भगाकर शादी कर ली थी। राकेश और सीआरपीएफ से रिटायर्ड रामबली भाई हैं। इसे देखते हुए परिवार वालों ने लक्ष्मी की शादी अमेठी में कर दी और राकेश की शादी रायबरेली की युवती से।लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद लक्ष्मी वापस लौट आयी और राकेश ने भी अपनी बीवी को छोड़ दिया।

इसके बाद दोनों सूरत भाग गए और कोर्ट में शादी कर ली। राकेश के दो बच्चे हैं। इसी से रामबली के परिजन नाराज थे। गांववालों ने दोनों परिवारों में सुलह की कई नकामयाब कोशिश की।

रामबली ने इसे इज्जत का सवाल बना लिया क्योंकि उनकी बेइज्जती न सिर्फ गांव में हुई बल्‍कि बेटी के ससुराल में भी। रामबली ने इसी बदला उसने बेटों और मुकेश के साथ मिलकर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed