{"_id":"057403f69bfc46bcde0d1781624246f7","slug":"honour-killing-man-killed-sister-boyfriend-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने किया बहन के प्रेमी का कत्ल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
भाई ने किया बहन के प्रेमी का कत्ल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। एक युवक पड़ोस की लड़की से मोहब्बत करता था। दोनों साथ घूमते-फिरते थे, एक दिन लड़की के भाई ने दोनों को साथ देख लिया।
विज्ञापन
उसने युवक को बहन से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन मोहब्बत कहां रूकने वाली थी। लड़की के भाई पवन उर्फ गोलू ने शुक्रवार को दोनों को साथ देख दिया। गुस्से में उसने चाकू से युवक का कत्ल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी भाई को गिरफ्तार लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।
बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि सी-ब्लॉक मंगोलपुरी में एक युवक को चाकू मार दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने युवक को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम गौरव था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। गौरव के रिश्ते के भाई सतीश ने बताया कि गौरव का उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती के भाई पवन ने गौरव को बहन से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन शुक्रवार पवन ने गौरव को अपनी बहन के साथ देख लिया। जिसके बाद गुस्से में चाकुओं से गोदकर गौरव की हत्या कर दी।