फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Honour killing in muzaffarpur

प्यार के बदले भाई-बहन को मिली खौफनाक मौत

Tue, 06 May 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 May 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
Honour killing in muzaffarpur

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में फिर एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। संस्कृति और परंपरा के नाम पर फिर एक ऑनर किलिंग हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कसबे में फुफेरे भाई-बहन को प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।

दोनों की लाशें 30 घंटे के अंतराल पर फांसी से लटकी मिलीं। प्रेमिका की पीएम रिपोर्ट में लोहे की रॉड से गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

युवक की पीएम रिपोर्ट में सुसाइड करना आया है।

फुफेरी बहन संग चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Honour killing in muzaffarpur

बुढ़ाना के मोहल्ला खाकरोबान निवासी मुबारिक का प्रेम-प्रसंग फुफेरी बहन चंधेड़ी रोड निवासी नगमा से चल रहा था।

परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों के प्रेम संबंध बदस्तूर जारी रहे। शनिवार रात नगमा की लाश उसी के घर में छत के पंखे से लटकी मिली।

परिजन उसे सुपुर्दे-खाक करने की तैयारी में थे कि किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर नगमा की हत्या होने की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात में ही नगमा की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि

Honour killing in muzaffarpur

रविवार शाम नगमा की पीएम रिपोर्ट में लोहे की रॉड से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी में ही थी कि सोमवार सुबह प्रेमी मुबारिक की भी लाश उसके खेत में पेड़ से लटकी मिली।

उसकी शर्ट से ही गले में फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन लाश को पेड़ से नीचे उतार चुके थे।

एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शाम को आई मुबारिक की पीएम रिपोर्ट में सुसाइड करने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने कराई दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Honour killing in muzaffarpur

युवती की हत्या के मामले में उसके दो भाइयों अहसान और आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

युवक के सुसाइड के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य घटना में सहारनपुर के जेजे पुरम निवासी अंजू का कहना है कि उसकी शादी चिलकाना के ग्राम फिरोजाबाद निवासी युवक से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपयों की मांग करने लगे। आरोप है कि 27 अप्रैल को उसके मायके में मामले को लेकर पंचायत थी। इस दौरान सास-ससुर ने मारपीट की और पति ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। मामले की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed