फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing in badaun uttar pradesh

पढ़िए, यूपी की 2 प्रेम कहानियों का खौफनाक अंजाम

Fri, 14 Nov 2014 04:36 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
honour killing in badaun uttar pradesh

बदायूं में सिलहरी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया के दुर्वेश उर्फ वीरू को गांव के ही लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। 20 साल का वीरू गांव की एक लड़की के साथ गन्ने के खेत में था। अचानक लड़की के परिजन वहां पहुंचे। दोनों को सरेआम पीटते-पीटते लड़की के घर तक लाया गया।

विज्ञापन


दरवाजे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से वीरू को इतना पीटा गया कि उसका वहीं पर दम निकल गया। इस बीच लड़की घर के अंदर भागी और फंदा लगा कर झूल गई। घरवालों ने उसे फंदे से उतारा तो वह बेसुध थी। उसे भी मरा जानकर युवक के शव के पास ही डाल दिया गया।
विज्ञापन


खेत से घर तक लाने और पीटने का यह वाकया करीब दो घंटे का है। इस बीच पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को जिंदा पाया तो तुरंत बदायूं अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली जिला अस्पताल में लड़की को अभी होश नहीं आया है। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में लड़की के भाई और एक चाचा को हिरासत में ले लिया है। लड़की और युवक दोनों ही नट जाति के हैं।

एक ‌दिन पहले की थी शादी!

honour killing in badaun uttar pradesh

करीब 20 साल का दुर्वेश उर्फ वीरू दिल्ली में नौकरी करता था। वह मूल रूप से कादरचौक थाने के गांव कलुआ नगला का निवासी था और। पिछले कुछ सालों से वह मझिया में अपने मौसा देवी दयाल के पास रह रहा था। गांव में दुर्वेश के परिवार ने घर बनाने के लिए जगह भी खरीद ली है।

गांव की ही एक 17 साल की लड़की से दुर्वेश के संबंध थे। तीन दिन पहले ही दुर्वेश दिल्ली से मझिया आया था। गांव वालों के मुताबिक एक दिन पहले ही उसने लड़की से मंदिर शादी कर ली थी। गुरुवार दोपहर वह लड़की के साथ गांव के दक्षिण की ओर स्थित ईख के एक खेत में गया।

इन दोनों को वहां जाते हुए लड़की के भाई ने देख लिया। इसके बाद वह अपने दो चाचाओं के साथ लाठी-डंडे लेकर खेत में पहुंच गया। तीनों लोग लड़की और लड़के को सरेआम पीटते हुए अपने घर ले लाए। दरवाजे पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से पीट कर दुर्वेश को मार डाला। इस दौरान लड़की ने घर में फांसी लगा ली।

परिवार वालों ने उसे फंदे से उतारकर दरवाजे पर पड़े दुर्वेश के पास ही डाल दिया। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा और किसी के कुछ बोलने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्वेश और लड़की को जिला अस्पताल भेजा। यहां दुर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में लड़की को बरेली रेफर कर दिया गया।

दगाबाज प्रेमी की काली कारतूत

honour killing in badaun uttar pradesh

प्यार की खातिर हैदराबाद की एक युवती ने अपनों से बगावत की, लेकिन प्रेमी से पति बना युवक ही बेवफा निकला। पति उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाकर भाग गया। महिला दिल्ली से भटकते हुए बुलंदशहर पहुंच गई।

बुधवार को स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से महिला डीएम के पास पहुंचाई गई। डीएम ने प्रोबेशन अफसर को पीड़िता को परिजनों के पास सुरक्षित पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद के महबूबनगर जिला धरचला गांव निवासी जया ने दो साल रमेश से प्रेम विवाह किया था। जया और रमेश ने हैदराबाद छोड़ दिया। इस दौरान जया को एक बच्ची भी हुई। आरोप है कि रमेश एक दिन जया को ट्रेन में बैठाकर भाग गया। जया बच्ची को को लेकर दिल्ली पहुंची। इस दौरान भूख ने मासूम की जान ले ली।

जया भटकते हुए बुलंदशहर पहुंच गई। यहां पुलिस ने जया को गुलावठी के लक्ष्मी अल्प आवास ग्रह पहुंचा दिया। जया हिंदी नही जानती, इसलिए वह परेशानी साझा नहीं कर पाई।

ये कैसी हालत बना ली युवती ने?

honour killing in badaun uttar pradesh

संस्था के निदेशक सचिन एन वर्मा महिला को लेकर डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम आंध्रप्रदेश की है। इसलिए वे तेलगू भाषा समझ गईं। डीएम ने जया की समस्या सुनी। डीएम ने जिला प्राबेशन अधिकारी को आदेश दिया कि वे सुरक्षित जया को महबूबनगर स्थित उसके परिजनों को सुपुर्द कराए।

सचिन ने बताया कि जया का हाल पागलों जैसा था। फटे और मैले कपड़े थे। पास में एक भी पैसा भी नहीं था। बाल बिखरे हुए थे। लग रहा था कि जैसे जया मानसिक संतुलन खो बैठी हो। काउंसलिंग के बाद जया के रवैए में बदलाव हुआ।

जया की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने सहानुभूति का परिचय भी दिया। कहा जो भी कमी पड़े, उनको सूचित किया जाए। जया को परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम की सहानुभूति पाकर जया की आंखें भी भर आई।

डीएम, बुलंदशहर बी चंद्रकला ने बताया कि जया को उसके घर पहुंचाने का बंदोबस्त किया जा रहा है। प्रोबेशन अधिकारी और पुलिस को आदेश दिया गया है। धोखा खाकर जया की ये हालत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed