फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing in aligarh

...और सगी बहन को दे दी खौफनाक मौत!

Tue, 17 Jun 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो /अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 17 Jun 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
honour killing in aligarh

इज्जत की खातिर भाई ने अपनी नाबालिग बहन को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया। दो दिन पहले वह लड़की प्रेमी के साथ भाग गई थी। सोमवार को वापस आने पर भाई ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, फिर लाश पर केरोसीन तेल डाल आग लगा दिया।

विज्ञापन


आनर किलिंग की यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार को खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव सभापुर में हुई। भाई ने पहले बहन को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।

फिर निर्ममता से मां-बाप व अन्य भाइयों के साथ मिलकर केरोसिन व कंडे डाल घर के आंगन में ही उसकी चिता बना दी। सूचना के बाद पुलिस ने पानी डालकर चिता को बुझाया तथा अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

तीन दिन पहले प्रेमी के साथ भागी थी युवती

honour killing in aligarh

पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी परिजन भाग गए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

बाद में एसएसपी मोहित गुप्ता भी मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच पड़ताल कर थानाध्यक्ष को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
 
बता दें कि गांव का हरपाल मजदूरी करता है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री देवेंद्री उर्फ लाली ने खैर के एक स्कूल से अभी कुछ दिन पहले ही हाईस्कूल की परीक्षा पास की है।

वह 14 जून को गांव के ही अपने प्रेमी 30 वर्षीय शिशुपाल पुत्र श्यौदान के साथ भाग गई थी। जिसको लेकर परिजन तभी से काफी परेशान थे।

तीनों भाई बहन से करते थे बेइंतहा प्यार

honour killing in aligarh

सोमवार की दोपहर अचानक किशोरी वापस घर आ गई। जिसे देख उसके भाई व परिजनों का खून खौल उठा। बड़ा भाई भूरा कहीं से 315 बोर का तमंचा ले आया। उसने देवेंद्री की गोली मारकर हत्या कर दी।

उसके बाद मां गायत्री देवीए बाप हरपाल व अन्य दो भाई विनोद व भोला ने मिलकर केरोसिन डाल घर के आंगन में ही शव को आग लगा दी। ऊपर से कंडे डाल वहीं चिता बना दी। इस दौरान कुछ ग्रामीण शोरगुल सुनकर पहुंचे भी लेकिन उन्हें भाइयों ने घरेलू मामला बताते हुए भगा दिया।

तब किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ खैर देवेंद्र सिंह का कहना है कि सौ नंबर पर दी गई सूचना के आधार सूचना देने वाले गांव के बद्रीप्रसाद पुत्र मुकुंदीलाल की तहरीर पर पूरे परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी देवेंद्री

honour killing in aligarh

आनर किलिंग की भेंट चढ़ी देवेंद्री अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। जिसके चलते मां बाप ही नहीं बल्कि उसके तीनों भाई उसे बेइंतहा प्यार करते थे।

बस एक नासमझी ने भाइयों को उसका दुश्मन बना दिया। तीनों भाई व मां बाप देवेंद्री के प्रेमी संग भाग जाने के बाद से काफी परेशान थे।

सूत्रों की मानें तो वे ना काम पर जा पा रहे थे ना किसी से मिल रहे थे। बहन के इस तरह भागने की घटना ने भाइयों को अंदर से तोड़ दिया था।

पहले तो उन्हें देवेंद्री के लौटने का यकीन ही नहीं था। लेकिन अचानक वो सोमवार को वापस घर लौटी तो भाई आपा खो बैठे।

पुलिस ने घर से अधजला शव बरामद किया

honour killing in aligarh

एक भाई भूरा भाग कर किसी से तमंचा मांग लिया और आते ही बहन पर फायर झोंक दिया। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही देवेंद्री की मौत हो गई।

फिर सबने मिलकर उसकी घर में ही चिता बना दी। उक्त घटना ने गांव के हर व्यक्ति के शरीर में सिहरन पैदा कर दी थी।

दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना था कि तीनों भाई मेहनत मजदूरी कर पेट पाल रहे थे ऐसे लगते नहीं थे कि इतनी बड़ी घटना कर देंगे लेकिन समय से सब करा दिया। उधर प्रेमी के घर से भी सब फरार है। केवल घर में महिलायें ही हैं।

बचपन में ही हो गई थी शिशुपाल की शादी

honour killing in aligarh

देवेंद्री को भगा कर ले जाने के आरोपी 30 वर्षीय शिशुपाल और उसके बड़े भाई की शादी बचपन में ही हो गई थी।

बड़े भाई का गौना हो गया था लेकिन शिशुपाल का नहीं हुआ था। कुछ समय पूर्व बड़े भाई की पत्नी यानि शिशुपाल की भाभी की मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद दोनों भाइयों का ससुराल पक्ष के साथ संबंध पूरी तरह बिच्छेद ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed