फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing_girl shot dead_shahjahanpur_crime

बाइक पर घूम रहे थे प्रेम-पंछी, घरवालों ने ही मारी गोली

Thu, 14 Nov 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 14 Nov 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
honour killing_girl shot dead_shahjahanpur_crime

प्यार के दुश्मन किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक और बानगी सामने है। जिसमें खून के रिश्ते भूलकर अपने ही बच्चों पर गोली चला दी गई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के ककराकलां मोहल्ले के तिराहे पर बाइक से घूम रहे युवक-युवती पर बुधवार को करीब सवा बजे युवती पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में युवती प्राची शुक्ला की मौत हो गई, जबकि युवक आयुष्मान घायल हो गया।

पुलिस ने युवती के सगे भाई रजत को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि गोली युवती के पिता अजीत शुक्ला ने चलाई है। ऑनर किलिंग के इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले बना था प्यार का रिश्ता
थाना आरसी मिशन के सरायकाइयां दलेलगंज निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अजीत शुक्ला की करीब 18 वर्षीय पुत्री प्राची शुक्ला शहर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कुछ समय पहले उसकी जान-पहचान महोली (सीतापुर) के रहने वाले 21 वर्षीय आयुष्मान त्रिपाठी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान यहां सरायकाइयां में अपने मामा भोला के यहां रहकर आढ़त का काम देखता है। ये दोनों बुधवार को शहर के चौक क्षेत्र में पटीगली की तरफ बाइक से घूम रहे थे। इन पर युवती के चचेरे भाई राहुल की निगाह पड़ गई। उसने यह जानकारी अपने चाचा और भाई को दी।

पुलिस का कहना है कि इन्होंने पीछा करते हुए ककराकलां तिराहे पर दोनों को घेर लिया और आयुष्मान को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग में आयुष्मान घायल हो गया जबकि गोलियां लगने से प्राची की मौत हो गई।

इसी दौरान युवक पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से भाग रहे प्राची के भाई रजत को पकड़ लिया। रजत से पूछताछ की जा रही है।


एसपी सैय्यद वसीम अहमद ने बताया कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। इंस्पेक्टर सदर बाजार आलोक सक्सेना ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया है कि युवक-युवती पर फायरिंग युवती के पिता अजीत शुक्ला की ओर से की गई है। पुलिस को मौके पर 315 बोर का कारतूस भी मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed