फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing case, girls gets pregnant parents kills her

प्रेम संबंध में गर्भवती हुई कुंवारी बेटी, गला दबाकर हत्या

Fri, 26 Dec 2014 10:54 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
honour killing case, girls gets pregnant parents kills her

यूपी में प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के किशुनगंज बाजार निवासी किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में छह माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आशनाई या ऑनर किलिंग की संभावना देखते हुए पड़ताल तेज कर दी है।

विज्ञापन


किशुनगंज निवासी किशोरी सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे घर से निकली। दो घंटे बाद परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला।

इसके बाद वे घर लौट आए। पुलिस या पड़ोसियों को मामले की जानकारी दिए बिना वे सो गए। मंगलवार सुबह करीब सात बजे किशोरी की बड़ी बहन और भाभी को घर से थोड़ी दूर झाड़ी में उसकी लाश दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


उनकी चीख सुनकर घरवालों के साथ पड़ोसी भी वहां पहुंचे। किशोरी के गले पर चोट के निशान थे और दुपट्टा गले से लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंचे एसओ रामनरेश यादव आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर की हत्या?

honour killing case, girls gets pregnant parents kills her

कुछ ही देर में सीओ पट्टी सुकरमपाल तोमर भी पहुंच गए। वे परिजनों से जानकारी करने के बाद हर पहलू की छानबीन करने लगे। देर शाम शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि किशोरी छह माह की गर्भवती थी।

इस जानकारी के बाद पुलिस को पड़ताल दिशा बदलनी पड़ गई। ऑनर किलिंग की आशंका के चलते देर शाम तक कई बार किशोरी के परिजनों से पूछताछ की गई। पुलिस किशोरी के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

एसओ रामनरेश ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और गर्भवती होने की जानकारी मिली है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एएसपी (पूर्वी) बृजेश मिश्रा ने कहा कि किशुनगंज में किशोरी की गला दबाकर हत्या हुई है। पीएम रिपोर्ट में मृतका के गर्भवती होने की बात सामने आई है। इस वजह से ऑनरकिलिंग या आशनाई में कत्ल की संभावना है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed