फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour killing case brother kills sister

मेरठ: प्रेमी के साथ भागी बहन, भाई ने मार डाला

Tue, 25 Nov 2014 12:56 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
honour killing case brother kills sister

मेरठ के जानीखुर्द में झूठी आन की खातिर भाई ने तमंचा सटाकर बहन की कनपटी में गोली मार दी। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लहराता हुआ घर से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ उसके पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात सोमवार दोपहर लगभग एक बजे थाना जानी क्षेत्र के सिवालखास कस्बे में हुई। थानाध्यक्ष जानी रनवीर सिंह यादव के अनुसार कस्बा निवासी नुसरत अली की पुत्री रीना (20) करीब ढाई माह पूर्व गांव के ही प्रेमी के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में रीना के भाई अशरफ अली ने आरोपी आसिफ के अलावा दानिश, गुलाब, आमना और मारुख के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगभग 20 दिन पूर्व रीना अचानक अपने आप घर लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में मारी गोली

honour killing case brother kills sister

पुलिस ने 11 नवंबर को रीना के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे तो उसने आसिफ को बचाते हुए अपनी मर्जी से घर से जाने की बात कही थी। इसको लेकर अशरफ अपनी बहन रीना से नाराज रहने लगा था।

इन बयानों के बाद से ही घर में रोजाना विवाद रहता था। अशरफ रीना को डांटता रहता था। थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार दोपहर अशरफ ने रीना को डांटते हुए उस पर आरोप लगाया था कि उसने घर की इज्जत को खाक में मिला दिया।

इसको लेकर भाई-बहन में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अशरफ ने गुस्से में रीना की गोली मारकर हत्या कर दी। नुसरत ने अशरफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed