फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honour kiling in uttar pradesh, man threw daughter in river

दरिंदे बाप ने बेटी को दी इश्क की खौफनाक सजा

Sat, 21 Feb 2015 05:47 PM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
honour kiling in uttar pradesh, man threw daughter in river

कुशीनगर के रामकोला में बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात एक किशोरी का गला दबाकर नदी में फेंक दिया गया। हालांकि वहां पानी कम होने की वजह से किशोरी डूबने से बच गई और गांव की महिलाओं से आपबीती बताई।

विज्ञापन


मामले में किशोरी के पिता समेत चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे उसके पिता खफा थे।
विज्ञापन


देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि उसके पिता और उनके एक साथी बाइक पर बैठाकर रात में नदी के किनारे लाए। साथ में दूसरी बाइक भी रही, जिस पर दो लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी चिल्लाने लगी तो छोड़कर भागे

honour kiling in uttar pradesh, man threw daughter in river

किशोरी का कहना है कि चारों लोग जब उसे जबरदस्ती नदी की तरफ ले जाने लगे तो उसने विरोध किया और दांत से काटने का प्रयास भी किया। इसके बाद पिता समेत अन्य लोगों ने पहले उसका गला दबाया और फिर नदी में फेंक दिया। वह चिल्लाने लगी तो सभी लोग वहां से भाग गए।

पानी कम होने की वजह से वह डूबने से बच गई और बाहर निकल कर गांव में आई। इसी बीच गांव के कई लोग आ गए और मामला समझने के बाद उसे एक व्यक्ति के घर में शरण दे दिया। शुक्रवार को सुबह गांववालों ने सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाने आई।

इस संबंध में एसओ पीके तिवारी का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला पुलिस की अभिरक्षा में उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed