फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honor killing: sister murdered in Bagpat.

यूपी में ऑनर किलिंग: बहन की गला घोंट कर हत्या

Tue, 10 Nov 2015 04:48 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 04:48 AM IST
विज्ञापन
honor killing: sister murdered in Bagpat.

बागपत के बड़ौत स्थित हिलवाड़ी गांव में एक युवक ने चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर अपनी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


प्रेमी को भी पीट-पीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया। मगर, हंगामा होने और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। मृतका के तहेरे भाई ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि रविवार की रात बिनौली क्षेत्र के दरकावदा में भी प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर भाई ने 19 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौत कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक हिलवाड़ी गांव निवासी धर्मपाल के बेटे देवेंद्र उर्फ काला का अपने ही चचेरी बहन पिंकी (18) पुत्री प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार देवेंद्र को पिंकी के परिजनों ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

भाई ने बहन की गला घोंटकर की हत्या

honor killing: sister murdered in Bagpat.

रविवार की रात परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो पिंकी का भाई रोहित और पिता प्रताप आगबबूला हो गया। आरोप है कि रोहित ने देवेंद्र के सामने ही पिंकी की उसके गले में पड़ी चुन्नी से ही गला घोंट कर हत्या कर दी।

इसके बाद देवेंद्र को भी धारदार हथियार से मारने का प्रयास किया। मगर, हंगामा हो जाने और पुलिस के पहुंचने पर दोनों पिता-पुत्र उसे छोड़कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के  बाद युवती के शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया।

एसपी रवि शंकर छवि, सीओ सीपी सिंह, कोतवाली प्रभारी वीके सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के भय से देवेंद्र भी घायल अवस्था में ही वहीं छिप गया। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण ही पिंकी की हत्या की गई है।

आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार

honor killing: sister murdered in Bagpat.

पिंकी के ही तहेरे भाई बबलू ने उसके भाई रोहित, पिता प्रताप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

'बहन को मारने का कोई मलाल नहीं'
आरोपी रोहित को अपनी बहन को मारने का कोई मलाल नहीं था। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि यदि वह अपनी बहन को न मारता तो उनकी गांव में बदनामी होती। इसलिए ही उसने उसे मारना उचित समझा।

बहन ने मांगी थी जिंदगी
प्रेमी देवेंद्र उर्फ काला ने बताया कि मेरे ही आंखों के आगे पिंकी की जान ली गई । पिंकी रोते-बिलखते हुए जान बख्श देने की गुहार लगा रही थी, लेकिन रोहित को दया नहीं आई। पिंकी की हत्या के बाद आरोपी मुझे भी मार देते, लेकिन इसी दौरान हंगामा हो गया और पुलिस भी गांव में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed