फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honor killing in up

बेटी ने मर्जी से की शादी, पिता ने उड़ाया भेजा

Tue, 19 Aug 2014 01:32 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
honor killing in up

झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी बेटी का भेजा ही गोली से उड़ा दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना यूपी के संभल की है। पुलिस ने मौके से पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली कस्बे के मंशा देवी मोहल्ले में रामचंद्र ने अपनी पुत्री अनीता 22 वर्ष को घर में उस वक्त गोली मारी जब घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। बच्चे मेला देखने गए थे और पत्नी घास लेने के लिए निकली हुईं थी।
विज्ञापन


रामंचद्र की बेटी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों बीए में पढ़ रहे थे। अनीता बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी और इसे लेकर घर में कलह थी। तीन दिन से रामचंद्र अपनी बेटी को समझा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर दबाव डाला जा रहा था कि वह अनिल को छोड़ दे लेकिन जब अनीता ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो पिता गुस्से में आ गया और रविवार को दोपहर जब सब लोग घर से बाहर थे।

पड़ोसी से प्रेम प्रसंग को लेकर क्षुब्ध था बाप

honor killing in up

रामंचद्र ने एक बार उसे समझाने का प्रयास किया इसमें उसकी अनीता से खींचतान हुई। रामचंद्र ने दोपहर 2:30 बजे के करीब तमंचा निकाल कर उसकी कनपटी पर दाहिनी ओर से गोली मारी जो बाईं ओर से निकल गई और उसका भेजा उड़ गया।

तभी घर पहुंचे परिजनों ने चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले नरौली के चौकी इंचार्ज होरीलाल पहुंचे फिर थाना प्रभारी कुंजबिहारी मिश्रा आए। लाश को कब्जे में लिया। रामचंद्र को मयतमंचे गिरफ्तार कर लिया। चौकीदार होराम की ओर से रामचंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ हरिराम निमला व अपर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के घटनाक्रम से प्रेमी युवक का कोई लेनादेना नहीं लेकिन पुलिस उससे भी जानकारी करेगी ताकि विवेचना में नए तथ्य उभर कर सामने आ सकें। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाला प्रेमी और उसके परिवार में कोई भी नजर नहीं आया। मौके पर गई पुलिस खाली लौट आई।

अनिल से शादी कर चुकी थी अनीता

honor killing in up

अनीता अपने घर में सबसे बड़ी थी। सबकी लाडली थी लेकिन पिता को रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोसी युवक से उसका प्रेम करना पसंद नहीं आया। पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह एक दो सालों से अपनी बेटी के लिए लड़का देख रहे थे।

लोगों से बात हो रही थी लेकिन कोई रिश्ता नहीं बन पा रहा था। ऐसा लगता था कि जैसे कोई इस रिश्ते में बाधा डाल रहा है। दो दिन पहले अदालत से एक कागज आया जिसमें इत्तिला दी गई थी कि उनकी बेटी अनीता ने पड़ोस के युवक से शादी कर ली है।

थाना प्रभारी कुंजबिहारी मिश्रा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में अनीता और उसके पति ने अपनी शादी के बाद एक प्रार्थना पत्र दिया था जिसके संबंध में पिता रामचंद्र के लिए नोटिस आया था। नोटिस का तामील कराने के लिए जब पुलिस रामचंद्र के घर गई थी। तभी रामचंद्र को इनकी शादी के बारे में जानकारी मिली।

मौत से मां को लगा गहरा सदमा

honor killing in up

मैंने बेटी से कहा था कि रिश्ते के चाचा से शादी मत करो। कहीं दूर की बात होती तो छिप जाती लेकिन जब बेटी ने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के चाचा से विवाह किया तो मैं कैसे चुप रहता। मैं उसे समझाने का प्रयास कर रहा था।

बात इतनी बढ़ी कि बेटी मुझ पर ही हमलावर हो गई। मैंने तमंचा तान दिया। बेटी ने मेरा तमंचा पकड़ा। इसी दौरान गोली चल गई। बेटी की मौत हो गई।

वहीं, अनीता की मौत से उसकी मां को गहरा सदमा लगा है। घटना के वक्त वह घास लेने जंगल गई थी। घर आकर जब उसने बेटी की लाश देखी तो बेहोश होकर गिर पड़ी। पड़ोस की औरतों ने किसी तरह उसे संभाला वह होश में आई लेकिन ज्यादा देर तक अपने आपको संभाल कर नहीं रख सकी।

महिलाएं उसे संभाल रही थीं और वह बार-बार बेहोश हो रही थी। उसके मुंह से एक ही बात निकल रही थी। हाय मेरी बेटी को यह क्या हुआ? भाई बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अनीता के परिवार में उसका छोटा भाई अनुज 19 वर्ष, विकास 16 वर्ष, निकिता 15 वर्ष, आकाश 10 वर्ष, जीते 7 वर्ष हैं। बहन की मौत के बाद इन सभी की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed