फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   honor killing in up

बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई बन गया हैवान

Thu, 08 May 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 May 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
honor killing in up

मुजफ्फरनगर क्षेत्र के दलीपपुरा गांव में मंगलवार रात हुई ऑनर किलिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। घर में लड़की के साथ प्रेमी को देखकर परिजनों का खून खौल उठा।

विज्ञापन


लड़की के भाई और पिता ने दोनों को पकड़कर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार किए। इतना ही नहीं जमीन पर पड़े प्रेमी को मूसल से कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गुस्साई महिलाओं ने आरोपी के घर में आग लगा दी। मामला दो अलग-अलग बिरादरियों का होने की वजह से गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी और उसके प्रेमी को चाकुओं से गोद डाला

honor killing in up

पुलिस के मुताबिक गांव के सोहनलाल का बेटा पुनीत (25) का गांव की ही दूसरी बिरादरी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बीती रात किसी समय पुनीत घर के बाहरी कमरे में सोई युवती के पास पहुंच गया। आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए।

लड़की के साथ पुनीत को आपत्तिजनक अवस्था में देख घरवालों का खून खौल उठा। उन्होंने पुनीत को दबोच लिया और दोनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।

पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। छाती में चाकुओं के गंभीर वार से उसका काफी खून बह चुका था।

गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर जलाया

honor killing in up

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पुनीत को चाकुओं से गोदने के साथ ही मूसल से कुचला गया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ कर्मवीर सिंह ने हत्यारोपी लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके से खून से सनी मूसल और चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों को लेकर जैसे ही गांव से निकली, मृतक पक्ष की महिलाओं ने हंगामा करते हुए आरोपियों के घर में आग लगा दी।

ऑनर किलिंग से गांव में तनाव व्याप्त

honor killing in up

मौके पर मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान महिलाओं से पुलिस की तीखी झड़प हुई।

एसएचओ बीएन पाराशर ने बताया कि घटना के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

हत्या के मामले में युवती के पिता और तीन भाइयों समेत पांच को नामजद किया गया है।

पुलिस ने युवती की मां सावित्री को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed