बेटी को ऐसी अवस्था में देख पिता ने किया कांड!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नवाबगंज इलाके में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज घटना में जो तथ्य सामने आ रहा है उसके अनुसार, अपनी बेटी के साथ रवि को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर रामबाबू का खून खौल उठा और उसने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी।
इस हत्या में रवि के पिता की ओर से नामजद दो रिश्तेदार की क्या भूमिका है, इसकी तलाश पुलिस कर रही है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि पता चला है कि रात लगभग एक बजे रवि रामबाबू के घर में दाखिल हुआ था। तब लड़की ने ही खुद भीतर से दरवाजा खोला था। रवि को भोर होने से पहले वापस निकल जाना था लेकिन वह नींद लग जाने से सोया रह गया।
इधर, रामबाबू जब भोर में नींद खुलने पर नीचे उतरा तो दोनों को कमरे में एक साथ देख उसका खून खौल उठा। पुलिस का कहना है कि रामबाबू और नामजद सुनील एवं सुशील के पकड़े जाने पर ही हत्या में उनकी भूमिका का पता चल सकेगा।
यह तो लगभग तय हो गया है कि रवि की हत्या रामबाबू ने ही की है। रविवार की वजह से पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल नहीं निकलवा सकी। सोमवार को यह कयावद होगी।
हड्डियां तक कट गई थीं
उल्लेखनीय है कि कानपुर के नवाबगंज के ख्योरा इलाके में ऑनर किलिंग की वारदात में लड़की के घर वालों ने उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट डाला। वे लाश बोरे में भरकर फेंकने जा रहे थे तभी लड़की दौड़ कर लड़के के घर पहुंच गई और हत्या की जानकारी दी।
जब लड़के के परिजन पहुंचे तो खून से सना शव पड़ा मिला। दो लीटर के डिब्बे में खून भी भरा था। हत्यारोपी भाग निकले। रवि के पिता ने लड़की के हिस्ट्रीशीटर पिता, दामाद और दामाद के भाई को नामजद किया है।
इधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। सिर पर तीन जगह गहरे घाव मिले, इससे हड्डियां तक कट गई थीं।
पुलिस ने मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी व हंसिया भी बरामद की है। रवि रैदास (19) ख्योरा में उजियारी देवी मंदिर हरिजन बस्ती निवासी मुन्नीलाल रैदास का छोटा बेटा था। पिता की केसा कालोनी गेट पर लकड़ी की टाल है।