फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Honeymoon murder case

पढ़ें, एक हनीमून के खूनी अंत की कहानी!

Wed, 09 Apr 2014 04:02 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
Honeymoon murder case

हनीमून के दौरान पत्नी की हत्या के आरोप का सामना कर रहे ब्रिटिश कारोबारी श्रीयन देवानी को दक्षिण अफ़्रीका प्रत्यर्पित कर दिया गया है।

विज्ञापन


देवानी पर हनीमून के दौरान 28 साल की अपनी पत्नी अन्नी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अन्नी को नवंबर 2010 में दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन


देवानी इन आरोपों से इनकार करते रहे हैं और उनके मंगलवार को वेस्टर्न केप हाई कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

ब्रिस्टल के व्यापारी अपने प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ पिछले तीन साल से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन उनकी हालिया अपील ख़ारिज हो गई।

ख़ूनी हनीमून की ये थी दास्तां

Honeymoon murder case

उल्लेखनीय है कि अन्नी देवानी और श्रीयन देवानी की शादी हुए दो सप्ताह हुए थे जब हनीमून के दौरान 13 नवंबर को केपटाउन के पास टैक्सी से सफ़र करते समय अपहरण कर लिया गया।

अगले दिन एक लावारिस पड़ी टैक्सी में उनका शव बरामद किया गया। उनकी घड़ी, आभूषण, बैग और मोबाइल फ़ोन चोरी कर लिए गए थे।

पत्नी की हत्या के बाद श्रीयन देवानी ने बताया कि एक रात केपटाउन के सीमावर्ती इलाक़े में खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी शहर लौटने के लिए एक टैक्सी में बैठे जब उनकी पत्नी ने कहा कि वे ‘असल दक्षिण अफ़्रीका’ देखना चाहती हैं।

तीन लोगों को पहले ही हो चुकी है सजा

Honeymoon murder case

इसके बाद टैक्सी ड्राइवर मुख्य सड़क छोड़कर कहीं और जाने लगा। पति ने बताया कि इसके दो मील बाद कुछ हथियारबंद लोगों ने टैक्सी का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी पत्नी को गोली मार दी।

इस हत्या के संबंध में तीन लोगों को पहले ही सजा हो चुकी है। इस मामले में दक्षिण अफ़्रीकी नागरिक को उम्रक़ैद, एक टैक्सी ड्राइवर को 18 वर्ष और उसके सहयोगी को 25 वर्ष की सज़ा दी गई है।

अपराध की जानकारी देने के लिए राज़ी होने के बाद उसे 18 वर्ष क़ैद की सज़ा सुनाई गई है।

विज्ञापन

पत्नी की हत्या के लिए हत्यारों को दिए पैसे

Honeymoon murder case

दक्षिण अफ़्रीका के सरकारी वकीलों का आरोप है कि श्रीयन ने ही अपनी पत्नी की हत्या के लिए हत्यारों को पैसे दिए थे।

श्रीयन के प्रत्यर्पण के ख़िलाफ़ आख़िरी याचिका पिछले महीने ख़ारिज हो गई थी. अदालत ने उन्हें 28 दिन में प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था।

पेशे से कारोबारी श्रीयन को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत अनिवार्य हिरासत में रखा गया है क्योंकि वो अवसाद और त्रासदी के बाद लगने वाले सदमे से पीड़ित हैं।

केपटाउन पहुंचते ही श्रीयन के वकील जमानत के लिए अपील करेंगे और यदि यह ख़ारिज हो जाती है तो उन्हें मानसिक स्वास्थ्यगृह में रखा जाएगा।

भारतीय मूल की थी अन्नी

Honeymoon murder case

स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, ''34 साल के श्रीयन देवानी को सात अप्रैल को क़रीब दस बजे रात को ब्रिटेन से दक्षिण अफ्रीका को प्रत्यर्पित कर दिया गया।''

मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस की प्रत्यर्पण इकाई के अधिकारी उन्हें ब्रिस्टल की मानसिक स्वास्थ्य इकाई के फ़ार्मसाइड अस्पताल से निकालकर हवाई अड्डे लेकर गए।

दक्षिण अफ़्रीका के अधिकारियों से अनुरोध मिलने के बाद देवानी को मूल रूप से प्रत्यर्पण इकाई के अधिकारियों ने सात दिसंबर 2010 को गिरफ़्तार किया था।

भारतीय मूल की अन्नी स्वीडिश नागरिक थीं। उनके परिवार ने प्रत्यर्पण की इस कार्रवाई को समर्थन किया है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed