फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Honduras beauty queen found killed with sister

बहन के प्रेमी ने की ब्यूटी क्वीन की हत्या

Fri, 21 Nov 2014 12:27 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
Honduras beauty queen found killed with sister

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही होंडुरास की ब्यूटी क्वीन और उसकी बहन की हत्या कर दी गई। वह लंदन में होने जा रही प्रतियोगिता में शामिल होने वाली थीं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिस होंडुरास का खिताब अपने नाम कर चुकी मारिया जॉसे अल्वाराडो (19) और उसकी बहन सोफिया (30) की लाश पश्चिमी होंडुरास के सेंट बरबरा क्षेत्र में जली हुई पाई गई।
विज्ञापन


अल्वाराडो, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली थीं। इसका फाइनल दिसंबर 2014 में होना है। दोनों युवतियां पिछले गुरुवार से गायब थीं, उन्हें आखिरी बार एक पार्टी से निकलते वक्त देखा गया था। उस समय दोनों जिस कार में थीं वह बिना नंबर प्लेट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कॉफी उगाने के लिए चर्चित इस क्षेत्र में बहुत से ड्रग रैकेट सक्रिय हैं। इसलिए आशंका है कि दोनों की हत्या में किसी गैंग का हाथ थी।

बहन के प्रेमी ने की हत्या

Honduras beauty queen found killed with sister

नेशनल पोस्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अल्वाराडो और उसकी बहन की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही उस कार को भी बरामद किया गया है जिसके जरिए उन्हें घटनास्‍थल तक लाया गया था और फिर जला दिया गया।

हत्या के मामले में पुलिस ने सोफिया के ब्वॉयफ्रेंड प्लूटेर्को रिज को गिरफ्तार किया तो सारा मामला साफ हो गया। पुलिस ने उसे दो पिस्तौल और पिक-अप ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी अरेस्ट किया है।

बता दें कि होंडुरास दुनिया का सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त शहर है। यहां हर एक लाख में से 90 लोगों की खुलेआम हत्या कर दी जाती है।

ड्रग तस्कर भी होंडुरास में अपना अड्डा जमाए रहते हैं। यहां से दक्षिण अमेरिका समेत कई अन्य देशों में ड्रग्स की सप्लाई की जाती है।

दूसरे के साथ डांस किया तो मार डाला!

Honduras beauty queen found killed with sister

मृत युवत‌ियों की मां ने बताया कि वे दोनों लोगों से काफी दोस्ताना व्यवहार रखती थीं। रिज की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए ही दोनों घर से निकली थीं लेकिन फिर वापस नहीं लौटीं।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रिज ने पहले अपनी प्रेमिका सोफिया को मारा क्योंकि वह पार्टी में किसी और के साथ डांस कर ‌रही थी। इसके बाद उसने अल्वाराडो को भी मार डाला क्योंकि वह मौके से भागने की कोशिश कर रही थी।

बता दें कि अल्वाराडो को इस साल अप्रैल में मिस होंडुरास चुना गया था और वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने वाली थी।

लोगों ने बताया कि अल्वाराडो काफी चर्चित थी इसलिए मामले का खुलासा हो गया वरना बहुत से ऐसे मामले भी हैं जब लड़कियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी जाती है लेकिन उनका पता नहीं चल पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed