वृद्धा से दुष्कर्म कर होमगार्ड फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव की वृद्धा, होमगार्ड की हैवानियत का शिकार बनाई गई। करीब 55 वर्षीय आरोपी खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
ककरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव करीब 65 वर्षीय वृद्धा खेत में चारा काटने गई थी। इस दौरान होमगार्ड के रूप में कई जगह तैनात रहा आरोपी पहुंच गया।
मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती खेत में खींचकर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को होमगार्ड की हैवानियत बताई।
कार्रवाई की मांग
गुस्साए परिजनों ने गांव में आरोपी की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना बताई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह हाथ नहीं लगा है।
पुलिस का कहना था कि पीड़िता के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।