फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   History-sheeter shot and killed

प्रेमिका संग देख रहा था फिल्म, मारी गोली

Wed, 17 Sep 2014 06:26 PM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot and killed
यूपी के मुजफ्फरनगर का का मीनाक्षी थिएटर मंगलवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। प्रेमिका के साथ फिल्म देखने आए छपार थाने के हिस्ट्रीशीटर पर बाइक सवार दो युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


उसे बचाने दौड़े खालापार निवासी वृद्ध और थिएटर के मशीनमैन को भी गोलियां लगीं। हिस्ट्रीशीटर और वृद्ध को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। वारदात से गुस्साई भीड़ ने मीनाक्षी चौक पर पुलिस से धक्का-मुक्की की। थिएटर में भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई।
विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी राजेश त्यागी रामपुरी निवासी महिला मित्र के साथ मंगलवार दोपहर मीनाक्षी थिएटर में फिल्म देखने पहुंचा था। रामपुरी निवासी मां-बेटा और एक अन्य युवती भी उनके साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 2.45 बजे बिना नंबर की काली पल्सर पर दो युवक थिएटर पहुंचे। उनमें से एक युवक ने बाइक से नीचे उतरकर टिकट खिड़की पर खड़े राजेश त्यागी को गाली देते हुए पिस्टल निकालकर गोली मार दी।

गुस्साई भीड़ ने किया थिएटर में हंगामा

History-sheeter shot and killed

जैसे ही राजेश नीचे गिरा, बाइक पर मौजूद दूसरे युवक ने भी उस पर गोली चलाई। कुछ दूरी पर खड़े थिएटर के मशीनमैन खालापार निवासी रहमान ने राजेश त्यागी को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी, जो बांह को चीरती हुई निकल गई।

उसी समय वहां गेटकीपर बिट्टू का खाना लेकर पहुंचे उसके पिता नाजर कुरैशी (55) ने एक हमलावर पर डंडे से प्रहार किया, जिस पर उन्हें भी गोलियां मार दी गईं। इसके बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर महावीर चौक की तरफ फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे सिविल लाइंस एसओ चंद्रकिरण ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से राजेश त्यागी और नाजर कुरैशी को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।

उधर, वारदात के विरोध में गुस्साई भीड़ ने हंगामा करते हुए मीनाक्षी थिएटर में तोड़फोड़ की कोशिश की। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर शहर कोतवाली चमनसिंह चावड़ा व उनके हमराहों से भी धक्का-मुक्की की गई।

पुराना अपराधिक इतिहास है राजेश त्यागी का

History-sheeter shot and killed

सूचना पर तीनों थानों की फोर्स ने मीनाक्षी चौक पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि राजेश त्यागी छपार थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या और अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

खुड्डा निवासी राजेश त्यागी पर हत्या के तीन और अपहरण का एक मुकदमा दर्ज है। उस पर गैंगेस्टर भी लगाई गई है और छपार थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश निकलकर आ रही है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी राजेश त्यागी का पुराना अपराधिक इतिहास है। एसपी सिटी श्रवण कुमार के मुताबिक वर्ष 2003 में राजेश ने गांव के ही दीपक उर्फ बॉबी का अपहरण किया था। उसकी आज तक लाश नहीं मिल सकी है।

दीपक के परिजनों ने मुकदमा अपराध संख्या 244/03 पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में राजेश को नामजद किया था। इसके कुछ समय बाद वर्ष 2003 में ही गांव खुड्डा के शिक्षक विरेंद्र त्यागी का खामपुर में कत्ल कर दिया गया था। इसमें भी राजेश त्यागी को नामजद किया गया था। इसके करीब छह माह बाद ही राजेश त्यागी ने मुरादनगर में अपने सगे फूफा के भाई की भी हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा मुरादनगर थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed