खुद का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर हिस्ट्रीशीटर ने किया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से खुद को बचाने के लिए अपना ही डेथ सर्टिफिकेट बनवा लिया। मुजफ्फरनगर से भागकर कंकरखेड़ा इलाके में बदलकर छुप गया।
बताया गया कि मुजफ्फरनगर में उसने एक सर्राफ के घर डकैती के दौरान एक महिला की हत्या कर दी थी। तभी से फरार चल रहा है। मंगलवार को यह गोपनीय शिकायत डीआईजी रेंज के पास पहुंची तो वे चौंक गए। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एसपी देहात को सौंपी है।
यह गोपनीय पत्र मंगलवार को डीआईजी रेंज रमित शर्मा को मिला। प्रार्थनापत्र के अनुसार करीब चार साल पहले एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने मुजफ्फरनगर में एक सर्राफ के घर डकैती के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई थी।
साथी को गोली मारी और बनवाया खुद का डेथ सर्टिफिकेट
डकैती के माल का बंटवारा होने के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने विवाद होने पर अपने ही एक साथी को गोली से उड़ा दिया था। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर ने शातिराना अंदाज में खुद का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया और मुजफ्फरनगर छोड़कर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाम बदलकर रहने लगा।
आरोप है कि हत्या के इस केस में इस हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आया तो तो इस पूरे खेल की जानकारी मिली। इसकी जानकारी थाना कंकरखेड़ा पुलिस को दी गई तो उसने पीड़ित पक्ष को ही उल्टा फंसाने की षड्यंत्र रच दिया।
पुलिस ने भी हिस्ट्रीशीटर का इतिहास खंगालने के बजाए उसे छोड़ दिया। डीआईजी से इस पूरे मामले की किसी राजपत्रित अफसर से जांच कराने की मांग की गई।
डीआईजी रेंज रमित शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर के एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा खुद को मृत घोषित कर कंकरखेड़ा इलाके में नाम बदलकर छुपकर रहने की शिकायत मिली है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हत्या के एक केस में भी पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप है। एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग को इसकी तथ्यात्मक जांच सौंपी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।