फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Hindu girl forced to ?convert to Islam in Ranchi

प्रेम विवाह के बाद धर्मांतरण के लिए किया टॉर्चर

Sat, 10 Jan 2015 12:08 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Hindu girl forced to ?convert to Islam in Ranchi

देश भर में सनसनी फैलाने वाले शूटर तारा शाहदेव धर्म परिवर्तन मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई कि झारखंड में ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है। 25 वर्षीय युवती ने गुरुवार को वकार दानिश अनवर नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले एक साल से उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा है। अक्तूबर 2013 में उन्होंने रांची के एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन इसके बाद आरोपी उस पर धर्म बदल कर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


होटल मैनेजमेंट से ग्रेजुएट युवती जया भंडारी ने गुरुवार को रांची के महिला पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में बताया कि दानिश ने उससे इस शर्त पर शादी की थी कि वह कभी भी उसे धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बुलाए थे कई मौलवी

Hindu girl forced to ?convert to Islam in Ranchi

टीओआई के अनुसार, जया ने आरोप लगाया कि शादी के बाद पहले उसने उसे धर्मपरिवर्तन के लिए मनाना शुरू किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने दिसंबर 2013 में कई मौलवियों को घर बुलाकर निकाह कराने और धर्म परिवर्तन करने को मजबूर किया।

यही नहीं, आरोपी ने उसका नाम जया भंडारी से बदल कर जोया अनवर कर दिया। इसके बाद उसने किसी से इसका जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी चेतावनी दी।

बता दें कि दोनों ने कई महीनों तक चले प्रेम संबंधों के बाद 16 अक्तूबर 2013 को रांची के एक मंदिर में शादी की थी। दोनों शहर के एक फाइव स्टार होटल में काम करते थे।

नहीं हैं लड़की के माता-पिता

Hindu girl forced to ?convert to Islam in Ranchi

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रांची के किशोरगंज की रहने वाली हैं, जहां शूटर तारा भी रहती है और उसने भी पति पर धर्मपरिवर्तन का आरोप लगाया था। जया का तथाकथित पति शहर के मौलाना आजाद कॉलोनी इलाके में रहता है।

लड़की रांची के एक बड़े कारोबारी घराने की है। उसके माता-पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। उसके परिवार में दो चाचा और दादा के अलावा कोई और नहीं है।

पीड़िता के वकील ने कहा कि उसने अब तक इसलिए शिकायत नहीं की थी क्योंकि उसके परिवार में कोई भी मदद करने वाला नहीं है। दूसरे संप्रदाय के लड़के से शादी करने के कारण उसके चाचा ने भी नाता तोड़ लिया था।

मुद्दे को लेकर सक्रिय हुई झारखंड बीजेपी

Hindu girl forced to ?convert to Islam in Ranchi

झारखंड बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा पांडेय की मदद से उसने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पांडेय ने बताया कि यह सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है। लड़के ने धर्मपरिवर्तन करने की शर्त पर शादी की थी लेकिन बाद में वह लड़की को टॉर्चर करने लगा। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

एसपी सिटी अनूप बिर्थारी ने कहा कि लड़की ने आरोप लगाया है कि उसे धर्मपरिवर्तन के लिए मजबूर किया गया, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है।

बता दें कि यह पीड़िता की दूसरी शादी है। उसने 2009 में अपने पहले पति को तलाक दिया था। उसने पहली बार अरेंज मैरिज की थी। उसकी एक 7 साल की बेटी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed