फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   high profile interstate sex racket racket busted in nagpur

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Tue, 30 Dec 2014 01:11 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
high profile interstate sex racket racket busted in nagpur

क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस विंग ने एक होटल में छापा मारकर अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया है, जिनमें से एक मुंबई की है।

विज्ञापन


मामला नागपुर का है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट मुंबई, पुणे और दिल्ली के अलावा दूसरे शहरों से भी लड़कियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाते थे और वेश्यावृत्ति करवाते थे। मुंबई से जिस युवती को लाया गया था वह 12 दिन के कॉन्ट्रैक्ट पर थी, जिसके लिए रोजाना 5 हजार रुपए देने पड़ते थे।
विज्ञापन


छापामार कर पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान मनीष रामटेके और चेतन सतपुरे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष को एक पुलिसवाले ने ग्राहक बनकर बुलाया था, जिस पर वह तीन महिलाओं को लेकर होटल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

(तस्वीर- नागपुर टुडे से)

मुंबई से आई जवान लड़की का सौदा

high profile interstate sex racket racket busted in nagpur

टीओआई के अनुसार, पुलिस ने होटल मैनेजर सतपुरे को भी गिरफ्तार किया है जो 1300 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से कमरा बुक कराता था। ग्राहक बने पुलिसवाले ने मुंबई की युवती के साथ एक घंटा बिताने के लिए 4 हजार में सौदा तय किया था।

पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट का मास्टर माइंड सचिन सोनारकर उर्फ करन गुप्ता काफी बड़े स्केल में यह धंधा चला रहा है। पुलिस ने युवती को पकड़ने के बाद उस कार का पता लगा लिया जिसमें उसे लाया गया था। कार में मौजूद दो युवतियों को भी मुक्त करा लिया गया। वे दोनों नागपुर की रहने वाली हैं।

रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। यह रैकेट ऑनलाइन पोर्टल और नेटवर्क के जरिए चल रहा है। सूचना मिली है कि दो और लड़कियां नागपुर में इस रैकेट के लिए लाई गई हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

वाट्सऐप पर दिखाता था जवान लड़कियों की तस्वीरें

high profile interstate sex racket racket busted in nagpur

जांच में पता चला है कि रैकेट का मास्टरमाइंड सोनारकर ऊंचे रेट में लड़कियों की सप्लाई करता था और उन्हें होटल तक पहुंचाता था। वह वाट्सऐप पर जवान लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजता था।


देश भर में फैले इस रैकेट के लिए जो भी लड़कियां लाई जाती थीं उन्हें सोनारकर के ही तीन अलग-अलग फ्लैटों में रखा जाता था।

सोनारकर फिल्मों में काम कर चुकी या फिर मॉडलिंग करने वाली लड़कियों को भी इस धंधे से जोड़े हुए है। उसके दिल्ली से चलाए जा रहे एक पोर्टल के जरिए भी लड़कियां सप्लाई की जाती थीं।

लड़कियों को होटल में भेजने से पहले वह अपनी कार को बाहर भेजता था ताकि पुलिस के झंझट से बचा जा सके। इस मामले में गणेशपेथ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को 30 दिसंबर तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed