एमपी: पेट्रोल पंप के लेडीज टॉयलेट में मिला गुप्त कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक पेट्रोल पंप के महिला टॉयलेट में हिडन कैमरा मिलने से सनसनी फैल गई। मामले का पर्दाफाश एक छात्रा ने किया जोकि अपने परिवार के साथ कहीं जा रही थी और पेट्रोल पंप पर रूकने के दौरान उसने वहां का टॉयलेट इस्तेमाल किया।
छात्रा ने बताया कि टॉयलेट में पहुंचते ही उसके मोबाइल का नेटवर्क गायब हो गया जबकि बाहर पूरा नेटवर्क था। इस पर उसे शक हुआ। छात्रा ने टॉयलेट की दीवार कुछ होने के अंदेशे से उसे नाखून से खुरचना शुरू किया तो दंग रह गई।
उसने देखा कि वहां पर कैमरा छिपाया गया था। उसने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और शक पुख्ता होने पर छात्रा ने बाहर आकर अपनी मां और भाई को इस बारे में बताया। जिसके बाद लोग वहां जुटने लगे। छात्रा ने पत्थर से दीवार तोड़ी तो कैमरा पूरी तरह बाहर आ गया।
कमरे हाल देखकर सब हैरान
इसी दौरान एक व्यक्ति आया और वहां लगे कैमरे को निकालकर भागने लगा जिसे लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। कैमरा निकलने के बाद उन्होंने देखा कि इसकी वायरिंग कहीं और जा रही है। बगल में बने कमरे को खुलवाया गया तो और भी हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया। कमरे में कई कंप्यूटर रखे हुए थे।
इनमें वीडियो रिकॉर्डिंग होने का शक था हालांकि आरोपी व्यक्ति ने लोगों के वहां पहुंचने से पहले ही पूरा कंप्यूटर खाली कर दिया। लड़की ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंची।
अगले दिन लड़की ने कैमरे के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
हार्ड डिस्क से खुलेगा राज!
मामले की जांच में जटी पुलिस को अब उस हार्ड डिस्क की तलाश है जिसमें आरोपी ने कैमरे से रिकॉर्ड किए गए वीडियो रखे हैं। दरअसल आरोपी ने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी गायब कर दी थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि आरोपी की पत्नी ने इस घटना को साजिश बताया है। उसने कहा कि छात्रा और उसके परिजन उसके पति को फंसा रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पट्रोल पंप मामले में जांच के आदेश दिए हैं।