फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Herald Henthorn charged of killing two wives for money

बीमे की रकम के लिए इस शख्स ने मार डाली दो बीवियां, खुली करतूत

Tue, 09 Feb 2016 11:18 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
Herald Henthorn charged of killing two wives for money

पहली पत्नी को खो चुके उस पति पर क्या गुजरी होगी जिसने अपनी दूसरी पत्नी को भी खो दिया हो, वो भी अपनी शादी की सालगिराह पर? कोई भी सुनेगा तो पति की फूटी किस्मत पर दुख ही जताएगा।

विज्ञापन


लेकिन इस मामले में दोनों पत्नियों की मौत को नजदीकी से परखा जाए तो कुछ और ही सच सामने आ रहा है।

यह मामला है कोलोरैडा का जहां हैरोल्ड हेनथॉर्न नाम के आदमी की दूसरी पत्नी टोनी हेनथॉर्न की खाई से गिर कर मौत हो गई और शक की सुई पति पर ही आकर अटकी है। इसके पीछे कई पुख्ता सबूत भी हैं।
विज्ञापन


टोनी और हैरोल्ड अपनी शादी की 12वीं सालगिराह मनाने रॉकी माउनटेन नेशनल पार्क गए हुए थे। हैरोल्ड ने खास तौर पर टोनी के लिए सारी तैयारियां की थी, हालांकि टोनी के घुटनों में परेशानी है और वे चढ़ाई नहीं कर सकतीं लेकिन हैरोल्ड की तैयारियां देख कर उन्हें उस पर प्यार आ गया और वे जाने के लिए मान गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां ऊंची खाई पर पहुंच कर दोनों ने तस्वीरें लीं, अच्छा वक्त बिताया कि अचानक एक हादसा हो गया। टोनी 130 फीट ऊंची खाई से नीचे गिर गई। परेशान पति की तरह हैरोल्ड ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी और राहत टीम को साथ भेजने की बात कही। उसने कॉल पर कहा, ''यहां पहुंचने में एक घंटा लग जाएगा। इसलिए चिकित्सीय टीम को हेलीकॉप्टर से भेजें, मैं सारा खर्चा उठा लूंगा।''

अफसोस कि जब तक टीम वहां पहुंची बहुत देर हो चुकी थी, टोनी की जान जा चुकी थी। लेकिन इन सबके बीच कुछ बहुत अजीब घटा जिसने हैरोल्ड पर शक करने के लिए मजबूर कर दिया।

ऐसे की थी पत्नी की मौत की साजिश

Herald Henthorn charged of killing two wives for money

हैरोल्ड ने टोनी के परिवार को उसकी मौत के बारे में इई कहानियां सुनाईं लेकिन पुलिस को उसकी गाड़ी से जो सबूत मिले वो इस बात की तरफ इशारा कर रहे थे कि ये सोची समझी साजिश थी। पुलिस से हैरोल्ड की गाड़ी की तलाशी ली तो उन्हें एक मैप मिला जिस पर उसी जगह क्रॉस का निशान बना था जहां से टोनी गिरी थी।

मिरर के मुताबिक हैरोल्ड से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बहाना बना दिया कि वो चढ़ाई करने के अच्छे स्थान खोज रहा था इसलिए निशान लगाया था।

मौका-ए-वारदात पर पहुंची चिकित्सकीय टीम ने यह भी गौर किया कि टोनी की उंगली से करीब पौने 20 लाख की अंगूठी भी गायब है जबकि हाथ सही सलामत थे। उनकी लाश के पास एक कैमरा भी पड़ा था, जो कहीं से भी टूटा नहीं था। अगर वे वाकई फिसल कर गिरी होती तो कैमरा भी क्षतिग्रस्त हुआ होता।

पुलिस ने टोनी की मौत को हैरोल्ड की पहली पत्नी की मौत से जोड़ कर देखा तो कई तार जुड़ते नजर आए जिनके कारण हैरोल्ड पर शक और गहरा होता गया। अगली स्लाइड में जानिए, कैसे हुई थी पहली पत्नी की मौत।

आपस में जुड़े हैं दोनो पत्नियों की मौत के तार

Herald Henthorn charged of killing two wives for money

बात 1995 की है जब हैराल्ड पहली पत्नी सैंड्रा लिन के साथ कार से डिनर करने जा रहे थे। अचानक कार का टायर खराब हो गया तो हैराल्ड ठीक करने गाड़ी से उतरे। गाड़ी जैक के सहारे ऊपर की तरफ उठी हुई थी।

हैराल्ड ने अफनी पत्नी से कहा कि एक पेंच लगती से गाड़ी के नीचे चला गया है जिसपर लिन घुटने के बल पेंच को निकालने गाड़ी के नीचे चली गईं। अचानक ही वो जैक नीचे आ गया और कार के नीचे दबने से लिन की मौत हो गई।

अजीब बात ये है कि न लिन की मौत के वक्त हैराल्ड के अलावा वहां कोई मौजूद था और न टोनी की मौत के वक्त, जो इस हादसे की पुष्टी कर सके। टोनी की मौत के बाद हैराल्ड ने अपने परिवार वालों से कहा, ''मेरी दुल्हन चली गई।'' परिवार वालों के लिए ये शब्द सुने सुने से थे, क्योंकि लिन की मौत के बाद भी उसने बिलकुल यही बात कही थी।

इन दोनों मौत के बीच एक और तार जो जुड़ा है वो ये कि दोनों ही हादसे शादी के 12 साल बाद हुए। हैराल्ड के ये खून करने के पीछे वजह मानी जा रही है उसकी पत्नियों का पैसा। दोनों की मरने से हैराल्ड को बहुत पैसा मिलना था। देखिए जरा, टोनी की जायदाद कितनी थी।

पैसे के लालच में लेली पत्नियों की जान

Herald Henthorn charged of killing two wives for money

पहली पत्नी लिन के पास 3,44,32,237 रुपए का जीवन बीमा था और टोनी के पास 32,45,84,294 रुपए का। दोनों ही मामलों में पत्नियों के मरने के बाद ये पैसा हैराल्ड को मिलना था।

यह मामला 2012 का है जब टोनी की मौत हुई। तभी से इसी बिनाह पर हैराल्ड पर केस चला और 2015 में ये सारे सबूत पेश किए गए। अभिययोजन पक्ष ने यह भी बताया कि हैराल्ड टोनी को उस खाई पर ले जाने से पहले खुद 9 बार वहां जाकर जांच पड़ताल कर के आया था ताकि कोई चूक न हो।  

2015 में हैराल्ड को फर्स्ट डिग्री मर्डर का अपराधी माना गया और तीन महीने बाद न्यायाधीश ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जिसमें पेरोल की भी गुंजाइश नहीं थी।

हैराल्ड ने अपने बचाव में यही कहा कि उसने किसी की जान नहीं ली। टोनी की मौत के बाद से लिन की मौत का केस भी फिर से खुल गया है। अब इस दूसरे मर्डर के मामले पर हैराल्ड पर केस चल रहा है। देखते हैं, क्या नतीजा निकलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed