फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   henious act with seven year minor girl

सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

Fri, 14 Feb 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/ मेजा(इलाहाबाद)
ब्यूरो,अमर उजाला/ मेजा(इलाहाबाद) Updated Fri, 14 Feb 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
henious act with seven year minor girl

यमुनापार के मेजा इलाके में सात साल की बालिका से बलात्कार का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। बालिका बुधवार शाम घर लौट रही थी तभी उसे गांव का ही 16 साल का एक किशोर खेत में खींच ले गया। उसने बालिका से मनमानी कर डाली। वह रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को पता चला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पिता ने थाने में आकर शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा लिखकर छानबीन शुरू की। बालिका को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजकर मेजा पुलिस ने आरोपी किशोर के घर छापा मारा मगर वह बृहस्पतिवार रात तक पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन


मेजा के एक गांव में रहने वाली बालिका का पिता नैनी इलाके में नौकरी करता है। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसकी सात वर्षीय बेटी खेत की तरफ गई थी। वहां से लौट रही थी तभी उसे गांव के ही 16 वर्षीय लड़के ने पकड़ लिया। वह उसे अरहर के खेत में खींच ले गया। लड़की चीखी लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। खेत में लड़के ने उससे दरिंदगी कर डाली। कुछ देर बाद वह उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका रोते-बिलखते घर पहुंची। मां ने आपबीती सुनी तो सन्न रह गई। उन्होंने पड़ोसियों से बात की। आरोपी लड़के के घर शिकायत की। फिर बृहस्पतिवार सुबह मेजा थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत नामजद एफआईआर लिखी। पुलिस का कहना है कि छापा मारा गया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed