नाले में मिला महिला पेंटर व उनके वकील का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि शनिवार शाम को 43 वर्षीय हेमा और 65 वर्षीय वकील का शव उपनगरीय कांदीवली नाले के पास पाया गया। गत्ते के बक्से में मिले दोनों शवों को प्लास्टिक शीट में लपेटने और सिलने से पहले उनके हाथ और पांवों को बांधा गया था।
मुंबई अपराध शाखा की यूनिट 11 के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आधव ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय गया है।
पति से रह रही थी अलग
पुलिस ने घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनकी पहचान
का खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शव शनिवार शाम बरामद किए
गए थे और उनकी पहचान हो गई है।
बड़ौदा में जन्मी कलाकार हेमा उपाध्याय ने
अपने आर्टिस्ट पति चिंतन से अलग रह रही थी और दंपति ने तलाक का केस दायर
किया है।
हेमा ने अपने पति चिंतन के खिलाफ 2013 में उत्पीड़न का केस दर्ज
कराया था। हेमा का आरोप था कि उसके पति ने उनके घर की दीवारों पर महिलाओं
के अश्लील चित्र बनाए थे। वकील हरीश भंबानी इस मामले की पैरवी कर रहे थे।