यूपी: युवती की अधजली लाश से की दरिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारों ने नाक काटकर चेहरे को चाकू से गोदकर विकृत कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हुई है।
दरिंदों ने काटी नाक, चेहरे को गोदा
बुधवार को कुरारा-मनकी मार्ग पर मिश्रीपुर और ददरी गांव के बीच सड़क किनारे जंगल में करीब 18 वर्षीय युवती की अधजली लाश मिली। शव के बायें हाथ में घड़ी और दाहिने हाथ की अंगुली में अंगूठी के अलावा शरीर पर लाल रंग का अधजला सूट है। चेहरा दुपट्टे से बंधा था। जीभ बाहर निकली थी।
ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव जंगल में लाकर जला दिया गया। शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया।
इतना ही नहीं दरिंदों ने नाक भी काट ली और चेहरे को धारदार हथियार से गोदकर विकृत कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शिनाख्त न हो सके, इसके लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह का कहना है कि युवती की हत्या कर लाश जलाई गई है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।