फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   heinous murder of women in up

यूपी: युवती की अधजली लाश से की दरिंदगी

Thu, 05 Jun 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरारा (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरारा (हमीरपुर) Updated Thu, 05 Jun 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
heinous murder of women in up
यूपी के हमीरपुर में मिश्रीपुर गांव के निकट मार्ग से लगे जंगल में एक युवती की क्षत विक्षत लाश मिली है। अधजली लाश पर हत्यारों की दरिंदगी साफ दिख रही है।
विज्ञापन


हत्यारों ने नाक काटकर चेहरे को चाकू से गोदकर विकृत कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हुई है।

दरिंदों ने काटी नाक, चेहरे को गोदा

heinous murder of women in up

बुधवार को कुरारा-मनकी मार्ग पर मिश्रीपुर और ददरी गांव के बीच सड़क किनारे जंगल में करीब 18 वर्षीय युवती की अधजली लाश मिली। शव के बायें हाथ में घड़ी और दाहिने हाथ की अंगुली में अंगूठी के अलावा शरीर पर लाल रंग का अधजला सूट है। चेहरा दुपट्टे से बंधा था। जीभ बाहर निकली थी।

ऐसा प्रतीत होता है कि युवती की बेरहमी से पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव जंगल में लाकर जला दिया गया। शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया।

इतना ही नहीं दरिंदों ने नाक भी काट ली और चेहरे को धारदार हथियार से गोदकर विकृत कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शिनाख्त न हो सके, इसके लिए लाश को जलाने की कोशिश की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह का कहना है कि युवती की हत्या कर लाश जलाई गई है। हत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed