{"_id":"3df9b1e2e12a3d2466d9f9724adf946a","slug":"headmasters-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चोरी के आरोप में मदरसे के हेडमास्टर की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गाय चोरी के आरोप में मदरसे के हेडमास्टर की हत्या
एजेंसी / इंफाल
Updated Thu, 05 Nov 2015 04:40 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के कीरो मकतिंग गांव में एक सरकारी प्राइमरी मदरसे के हेडमास्टर का शव मिलने से तनाव फैल गया है। गांववालों का कहना है कि शिक्षक को गाय चोरी के आरोप में मारा गया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय मोहम्मद हसमद अली का शव सोमवार को उनके घर से पांच किलोमीटर दूर मिला। उनके शरीर पर खरोंचों के निशान थे।
अली के घरवालों के मुताबिक वह रविवार रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद पान लेने के लिए बाहर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे।
परिवार ने गाय चोरी की घटना को सिरे से नकार दिया है, जबकि सूत्रों का कहना है कि दूसरे गांव के लोगों ने अली को गाय चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस थाने पर पथराव किया है।