फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   he shot his wife and brother in law on eid

ईद पर खूनी खेल, अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी और साले को गोली से उड़ाया

Tue, 21 Jul 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, खैर (अलीगढ़) Updated Tue, 21 Jul 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
he shot his wife and brother in law on eid

ईद पर गांव राजपुर के एक व्यक्ति ने अपने घर में खूनी खेल खेला। अवैध संबंध के विरोध पर उसने पत्नी और साले की गोली मारकर  हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव राजपुर निवासी तुफैल पुत्र जुम्मा मजदूरी करता है।

उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व गांव लवांगई, थाना कुडू जिला लोहड़दगा, झारखंड निवासी जलील की बेटी सलमा से हुई थी। उसके पास पांच बच्चे हैं। साला असगर गुड़गांव की एक कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन

आवाज सुन कर आए लोग

he shot his wife and brother in law on eid

वह अक्सर घर आया करता था। ईद पर भी वह राजपुर आया हुआ था। रात्रि में पत्नी व बच्चे आंगन में सो रहे थे। साला असगर और बड़ा बेटा सुहैल (17) ऊपर छत पर चारपाई पर सो रहे थे।

रात लगभग डेढ़ बजे तुफैल तमंचा लेकर ऊपर पहुंचा तथा असगर के सिर में गोली मार दी।आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए तथा बच्चों में चीख पुकार मच गई।

इतने में ही तुफैल नीचे आया और तमंचा दोबारा लोड कर पत्नी सलमा के गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में जगार होती देख तुफैल वहां से भाग गया।

अवैध संबंध का विरोध किया था बीवी ने

he shot his wife and brother in law on eid

मामले में बेटे सुहैल ने पिता तुफैल के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ओपी सिंह के मुताबिक तुफैल कुछ दिन पहले एक दूसरी महिला को बिहार से घर ले आया था, जिसका विरोध करने पर वापस छोड़ आया।

इसी के चलते पत्नी व साले से नाराज था। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। वह तीन चार दिन से खाना नहीं खा रहा था। शनिवार रात्रि में उसने दोनों की हत्या कर दी।

उधर पुलिस ने सोफा नहर के पास से आरोपी तुफैल को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एसएसपी जे रवेंद्र गौड़ भी कोतवाली पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी को कोई पछतावा नहीं

he shot his wife and brother in law on eid

साले और पत्नी की हत्या कर पांच बच्चों को अनाथ करने वाले तुफैल को वारदात के बाद जरा भी मलाल नहीं था। रविवार को कोतवाली में उसके चेहरे पर पश्चाताप के जरा से भी भाव नहीं थे। उसका कहना था कि मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार डालते।

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। साला भी बहन का पक्ष लेता था। आरोप है कि साला भी दूसरी महिला को घर ले आया था। लेकिन समाज के लोगों ने इसे गलत बताया तो उसे वापस छोड़ आया।

एक वर्ष पूर्व पत्नी और साले ने मिलकर उसकी डंडो से जमकर पिटाई की थी। तभी से वह क्षुब्ध था। साला उसकी पांच बीघा जमीन को हड़पने की फिराक में था, जिसके चलते दोनों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed