फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   he pizza delivered after injury

चाकुओं से गोद डाला, फिर भी किया पिज्जा डिलीवर

Wed, 06 May 2015 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
he pizza delivered after injury

आप अपने काम के लिए ईमानदार रहिए तो ईश्वर भी आपकी मदद करता है। कुछ ऐसा ही लुइसविल, केंटकी के 19 वर्षीय जॉस लेविस के साथ भी हुआ। लेविस पिज्जा डिलीवर करने का काम करते हैं।

विज्ञापन


लेविस को नॉर्टन अस्पताल में पिज्जा डिलिवर करने जाना था, जिसके लिए उसने जीप की चाबी मांगी, लेकिन जब तक लेविस चाबी तक पहुंच पाता, उसे छुरा घोंप दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन लेविस के जज्बे को सलाम करना होगा कि खुद चाकू से गोदे जाने के बाद भी उन्होंने अपना काम पूरा किया।

चाकू गोदे जाने की वजह से उसके मांस और फेफड़े में भारी घाव हो गए थे। लेकिन लेविस ने उसकी परवाह न करते हुए, अपने काम मे लगा रहा और अस्पताल में अपना आर्डर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिज्जा शॉप ने की दान की अपील

he pizza delivered after injury

लेविस की कार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है और इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। लेविस की सर्जरी के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिज्जा शॉप ने सभी से दान की अपील की है। अपने फेसबुक पेज पर स्पाइनेली ने लिखा है कि पूरे दिन की बिक्री का 50 प्रतिशत हिस्सा लेविस और उसके परिवार वालों को दिया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे लेविस की मदद में आगे आएं।

उसके काम से सभी बहुत खुश

he pizza delivered after injury

लेविस के इस काम पर चर्च में समुदाय के नेता मैक वेल्स ने कहा उसने बहुत ही अच्छा काम किया है। 21 वर्षीय वेल्स का कहना है कि हम लेविस की मदद करना चाहते हैं।

स्पाइनेली के रीजनल मैनेजर ने बताया कि लेविस ने अपना पिज्जा अस्पताल में डिलीवर किया और वहीं गिर पड़ा। केंटकी के जिस नार्टन हॉस्पिटल में लेविस पिज्जा डिलिवर करने गया था वहां ये वाकया जिसने भी सुना आश्चर्य से भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed