{"_id":"06054ab9207f7d2cdbd637cfbe595fe1","slug":"hc-judge-to-send-daughter-to-her-boyfriend-says-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार पर पहरा: हाई कोर्ट के जज ने बेटी को किया नजरबंद","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्यार पर पहरा: हाई कोर्ट के जज ने बेटी को किया नजरबंद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 03:58 PM IST
विज्ञापन
लोगो को न्याय देने वाले 'भगवान' के घर में ही प्यार पर पहरा लगा हुआ था। उसके घर में ही एक बेटी को इंसाफ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान हाई कोर्ट के जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ पर अपनी 30 वर्षीय बेटी को घर में नजरबंद करने का आरोप लगा है। उनकी बेटी सिद्घार्थ मुखर्जी नाम के एक युवक से प्रेम करती है।
सिद्घार्थ मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ इस संबंध में याचिका दी है, जिसमें बताया गया है कि उनकी बेटी उससे प्रेम विवाह न कर ले, इस डर से उसे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उसने यह भी कहा है कि जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ अपनी बेटी की शादी अपनी ही बिरादरी में करना चाहते हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने युवती ने राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को एक मेल लिखा था, जिसमें उनसे मदद करने की अपील की थीं।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह सिद्घार्थ मुखर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जयपुर पुलिस को सोमवार को युवती को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया।
मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर पुलिस को युवती को उसके प्रेमी सिद्घार्थ मुखर्जी को सौंपने का निर्देश दिया।