फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   haryana police beaten by villagers in mathura

सादी वर्दी हरियाणा पुलिस को पड़ी भारी, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Tue, 15 Sep 2015 10:19 PM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
haryana police beaten by villagers in mathura

मथुरा के गोवर्धन में गांव पलसों में नामजद आरोपी को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस की ग्रामीणों ने जम कर पिटाई की। इस दौरान उन्होंने पकड़े गए आरोपी को भी छुड़ा लिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना गोवर्धन और बरसाना पुलिस हरियाणा की टीम को ग्रामीणों से मुक्त करा कर थाने ले आई। हरियाणा पुलिस सादा वर्दी में आई थी।

बल्लभगढ़ हरियाणा के ऊंचागांव की सीआईए टीम के एएसआई जलालुद्दीन अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार तड़के गांव पलसों में चोरी में नामजद आरोपी को पकड़ने आए थे।

विज्ञापन

आरोपी को पीटने पर शुरू हुआ बवाल

haryana police beaten by villagers in mathura

पुलिसकर्मियों ने नामजद युवक उत्तम को पकड़ कर अपनी कार में डाल लिया और मारपीट करने लगे। युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और कार को घेर लिया।

टीम ने कार सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने घेर कर एएसआई सहित पुलिस कर्मियों की धुनाई कर डाली। पुलिसकर्मियों ने कार में से हथियार निकाल कर बचाव का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने हथियार कब्जे में कर लिए।

पुलिसकर्मियों ने अपने आईकार्ड निकाल कर जनता को दिखाए तब लोग शांत हुए। सभी पुलिसकर्मियों को घेर कर बंधक बना लिया।

17 लोग नामजद

haryana police beaten by villagers in mathura

सूचना पर पहुंची थाना गोवर्धन और बरसाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस की टीम को मुक्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीआईए टीम ट्रैक्टर चोरी के आरोपी युवक उत्तम को पकड़ने आई थी।

बिना थाना पुलिस को सूचना दिए सीधे गांव चली गई। सादा वर्दी में होने के चलते यह घटना हो गई। टीम के एएसआई जलालुद्दीन की तहरीर पर 17 नामजद लोगों और 40 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed