{"_id":"51d8ebd5b5850bf21c5137cb2c44e594","slug":"harassed-by-drunkard-13-year-old-girl-sets-self-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन प्रताड़ना से तंग लड़की ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यौन प्रताड़ना से तंग लड़की ने उठाया खौफनाक कदम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
एक युवक की अश्लील हरकतों और यौन प्रताड़ना से तंग आकर 13 साल की नाबालिग लड़की ने बुधवार को खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
घटना महाराष्ट्र के उत्कर्ष नगर की है। 33 साल का युवक समीर नाबालिग का कई दिनों से शोषण कर रहा था। समीर किशोरी का पड़ोसी था और उसे अश्लील वीडियो दिखाकर प्रताड़ित करता था।
पढ़ें: छात्रा से रेप कर वाट्सएप पर भेजा वीडियो
वारदात के दिन लड़की की मां घर पर नहीं थी। उसी समय किशोरी ने अपने उपर केरोसीन डालकर आग लगा लिया, जिसमें वह बुरी तरह जल गई। घटना के तुरंत बाद उसे मुंबई के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करती थी ये हीरोइन
पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो उसे एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिसमें उसने अपने उपर हो रही प्रताडना के बारे मे बताया था। पुलिस ने पत्र के आधार पर पीड़िता के पड़ोसी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का और खुलासा होगा।
विज्ञापन