{"_id":"766a13f16262a95ac81d9b1d237b4faa","slug":"hapur-woman-gangraped-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने लिफ्ट देकर कराया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पड़ोसी ने लिफ्ट देकर कराया गैंगरेप
अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने पडो़स में रहने वाली महिला को कार में लिफ्ट दी। युवक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर महिला को जबरन एक मकान में ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर उन लोगों ने महिला की अस्मत लूट ली।
विज्ञापन
पांच घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद उन लोगों ने बेहोशी की हालत में महिला को बाहर सड़क पर फेंक दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
विज्ञापन
यह घटना उत्तर प्रदेश में मेरठ के बुढ़ाना गेट क्षेत्र की है।
हापुड़ के असौड़ा गांव की एक महिला सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित बाजार में सामान खरीदने आई थी। आरोप है कि एक पड़ोसी युवक ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बैठाया। कुछ दूरी पर चलते ही कार में दो अन्य युवक बैठे।
मोहब्बत पटरी पर लेटी, गर्लफ्रेंड उठकर भागी
विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसे फतेहउल्लापुर रोड के लिसाड़ीगेट पर एक घर में ले गए। आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उससे रेप किया। उसके बाद वे महिला को कार से हापुड़ ले गए और चलती कार से फेंक दिया।
सेक्स वर्कर को लाए घर, और दबा दिया गला
होश आने पर महिला ने एक युवक की मदद से परिजनों को फोन किया। परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने मंगलवार को मेरठ एसएसपी को वारदात की जानकारी दी। एसएसपी ने कोतवाली थाने में आरोपी राशिद, मसरू व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में हापुड़ जाकर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने बताया कि महिला ही हालत में थोड़ा सुधार होने पर बयान दर्ज कराए जाएंगे।